अमर उजाला पोलः लोग बोले हां, नरसिंह के साथ हुई थी साजिश
भारतीय पहलवान नरसिंह यादव पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा में रहे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण डोप टेस्ट में उनका पॉजिटिव पाया जाना है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके नरसिंह यादव डोपिंग विवाद में फंस गए थे जिसके बाद वाडा ने उन्हें दोषी करार देते हुए ओलंपिक भेजने पर रोक लगा दी थी। हालांकि, बाद में साजिश होने की बात सामने आने के बाद वाडा ने उन्हें हरी झंडी दे दी थी।
वाडा की हरी झंडी के बाद रियो ओलंपिक में शिरकर करने पहुंचे नरसिंह को ओलंपिक संघ ने दोषी करार देते हुए उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया और उन्हें खेल गांव से बाहर जाने का भी आदेश दे दिया। डोपिंग के मामले में वाडा की अपील पर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) में चली सुनवाई के बाद नाडा के फैसले को खारिज करते हुए इस खेल पंचाट ने वाडा की आपत्ति को सही माना और नरसिंह पर चार साल के प्रतिबंध को हरी झंडी दे दी।
यह प्रतिबंध वाडा की ओर से नरसिंह पर लगाया गया है। हालांकि, इस सभी विवाद को लेकर यह बात भी सामने आ रही है कि नरसिंह यादव के साथ साजिश रची गई और उन्हें धोखे से प्रतिबंधित पदार्थ खिलाया गया था। इसके लेकर अमर उजाला ने एक पोल के जरिए लोगों से उनकी राय जानने की भी कोशिश की।
पोल का क्या रहा नतीजा
रियो ओलंपिक से बाहर कार रास्ता दिखाने और उन पर चार साल तक प्रतिबंध लगाने के फैसले पर अमर उजाला द्वारा किये गए पोल में लोगों ने अपनी राय रखी। पोल में ज्यादातर लोगों का मानना है कि नरसिंह यादव के साथ जो भी हुआ वो ठीक नहीं था। लोगों ने अपनी राय रखते हुए नरसिंह के साथ धोखा होने की बात को सही माना।
इस पोल में करीब 72 फीसदी लोगों ने नरसिंह यादव को पर लगे प्रतिबंध को गलत बताते हुए इसे एक साजिश माना है। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में नरसिंह यादव की कोई गलती उनके साथ साजिश हुई थी। वहीं केवल 18 फीसदी लोगों का मानना है कि उन पर लगे प्रतिबंध के लिए पूरी तरह से नरसिंह ही दोषी हैं। इसमें उन्हीं की गलती थी। हालांकि, 10 फीसदी लोग इस मामले से