फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Poetry Mahakumbh in agra, poetry site will be launch on Sunday evening

आगरा में अमर उजाला काव्य महाकुंभ का कुछ देर में होगा आग़ाज़, उत्साह पूरे शबाब पर

Sun, 02 Jul 2017 07:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 02 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poetry Mahakumbh in agra, poetry site will be launch on Sunday evening

मोहब्बत की नगरी काव्य लहरियों से सराबोर होने हो तैयार है। भीगा-भीगा मौसम होने के बावजूद लोगों का उत्साह उफान पर है। कवि सम्मेलन और मुशायरे को पसंद करने वालों के लिए अमर उजाला का 'काव्य महाकुंभ' आगरा में कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। एमजी रोड पर स्थित सूर सदन में होने वाले इस आयोजन में देश भर के बड़े कवि और शायर एकत्रित हो रहे हैं। शाम 6 बजे से होने वाले इस विशाल मुशायरे-कवि सम्मेलन में देश के ये प्रतिष्ठित कवि और शायर अपनी रचनाएं पेश करेंगे। 

विज्ञापन


काव्य के इस महाकुंभ में गोपाल दास नीरज, हरि ओम पवार, संतोष आनंद, राहत इंदौरी, सोम ठाकुर, सबीना अदीब, कीर्ति काले और प्रदीप चौबे जैसे दिग्गज कवि और शायर मौजूद होंगे। इसके अलावा कई नए हस्ताक्षर भी अपनी कविताओं से आपको मंत्रमुग्‍ध करेंगे। कविता और गजल की दुनिया के ये वो नाम है जिन्हें सुनने के लिए आप हमेशा उत्सुक रहते हैं। देश के साथ दुनिया भर में रचना पाठ कर चुके ये कवि और शायर अपनी नई रचनाओं से आपको गदगद करेंगे।
विज्ञापन


काव्य जगत के इस कार्यक्रम में अमर उजाला अपने लाखों पाठकों को एक और तोहफा देना जा रहा है। इस आयोजन में काव्य को समर्पित एक माइक्रोसाइट 'amarujala.com/kavya' को भी औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस माइक्रोसाइट में भारत और विश्‍व की श्रेष्ठ काव्‍य रचनाएं मौजूद होंगी। साथ ही काव्‍य से जुड़े कई नए तरह के कॉलम यहां आपको पढ़ने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला पाठकों के लिए अच्छी बात यह है कि आप भी अपनी रचनाएं यहां भेज सकते हैं। काव्य की इस साइट में दिग्गज कवियों और शायरों के अलावा आपकी रचनाओं को भी जगह मिलेगी। अमर उजाला आपकी लेखनी को एक बड़ा प्‍लेटफॉर्म देगा। आपकी रचना लाखों लोगों तक हमारी वेबसाइट के माध्यम से पहुंचेगी। काव्य जगत से जुड़ी हर हलचल के बारे में जानकारी आप इस साइट के जरिए पा सकते हैं और आप अपने आयोजन की जानकारी हमें दे भी सकते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed