न्यूज राउंडअपः क्या रहा आज खास, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- पुलिस हिरासत में कन्हैया को मारने पर 11 लाख इनाम देने वाला
- मोदी के हमलों की परवाह नहीं, गरीबों पर न करें हमलाः राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्हैया को गोली मारने पर 11 लाख इनाम देने की घोषणा करने वाले पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष आदर्श शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बिहार के बेगुसराय में रहने वाले आदर्श शर्मा के खिलाफ संपत्ति विरूपण अधिनियम की रोकथाम के तहत दिल्ली के संसद मार्ग स्थित पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें कार्रवाई से पहले ही आदर्श शर्मा भूमिगत हो गया।
बता दें कि कन्हैया को गोली मारने वाले को 11 लाख इनाम देने वाले आदर्श शर्मा के अकाउंट में हैं महज 150 रुपये हैं।ये खुलासा पुलिस अधिकारी ने किया है। गौरतलब है कि दिल्ली में हाल ही में ऐसे कई पोस्टर लगे थे जिनमें जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गोली मारने वाले को 11 लाख के इनाम का ऐलान किया गया था।
कन्हैया कुमार को लेकर पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष आदर्श शर्मा ने ये पोस्टर लगवाए थे। जांच कर रहे एक अधिकारी के मुताबिक आदर्श शर्मा दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक किराए के मकान में रहता है और कई महीने से उसके मकान का किराया भी बकाया है।
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 8 लोगों की मौत
पाकिस्तान के चरसद्दा में एक आत्मघाती बम धमाके में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। मारे गए लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जबकि करीब 14 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी भी आतंकी संगठन ने नहीं ली है।
डॉन न्यूज के मुताबिक यह धमाका चरसद्दा के एक स्थानीय कोर्ट परिसर में उस वक्त हुआ जब हमलावर अदालत परिसर में घुसने का प्रयास कर रहा था और पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जैसे ही सुरक्षाकर्मियों को इस हमलावर के पास बम होने का पता चला, उन्होंने उसपर गोली चला दी। गोली चलते ही हमलावर ने अपने आप को एक तेज धमाके के साथ उड़ा लिया। धमाके के बाद वहां मौजूद 8 लोगों की मौत हो गई।
'मोदी के हमलों की परवाह नहीं, गरीबों पर न करें हमला'
सोमवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने यह बयान दिया। बता दें कि अभी बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को लेकर खूब बयानबाजी की। बजट सत्र के दौरान पीएम मोदी ने इशारों में राहुल गांधी को मंदबुद्वि कह दिया। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर राहुल का नाम नहीं लिया।
स्मृति ने SSP को इलाज कराने के दिए थे निर्देश
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी पर लगातार लग रहे आरोपों पर मंत्रालय ने सफाई दी है। मंत्रालय के बताया कि ईरानी ने मथुरा के एसएसपी को घायलों के तुरंत उपचार की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद ही वह आगे गईं थी।
मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक स्मृति ईरानी के काफिले में शामिल किसी भी गाड़ी से कोई दुर्घटना नहीं हुई। बावजूद इसके स्मृति ईरानी ने मथुरा के एसएसपी को घायल अवस्था में पड़े लोगों की उपचार की तुरंत व्यवस्था कराने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों के आस्वस्थ करने के बाद ही ईरानी अपने गंतव्य की ओर बढ़ी थी।
उन्होंने कहा किसी निजी वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मारी थी जिसके बाद में मौत हो गई। इसका काफिले में शामिल किसी गाड़ी और स्मृति ईरानी से कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि मृतक का परिवार लगातार स्मृति पर यह आरोप लगा रहा है कि मदद की गुहार लगाने के बाद भी स्मृति ने उनकी बात नहीं सुनी। वह अपने गाड़ी में बैठकर आगे निकल गईं।
सुल्तानपुर हत्याकांडः CM अखिलेश ने की CBI जांच की सिफारिश
सुल्तानपुर में हुए हत्याकांड के मामले में यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। बता दें कि उमाशंकर मौर्य की बीते बृहस्पतिवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमाशंकर मौर्य करीब छह माह पहले हुई अपने सगे भाई रमाकांत मौर्य की हत्या के गवाह थे।
परिवारीजन हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग के साथ ही मुख्यमंत्री को घर बुलाने पर अड़े थे। उन्होंने रविवार तक शव का अंतिम संस्कार भी नहीं होने किया। बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे से अनशन पर बच्चों संग बैठे परिवारीजन बिना मांग पूरी हुए कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।
रविवार को मृतक की पत्नी रजनी और पिता राम प्यारे मौर्य की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में मुख्यालय से सीएमओ डॉ. केबी सिंह चिकित्सकों की टीम के साथ गांव पहुंच गए। सीएमओ रजनी और राम प्यारे मौर्य का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए आगे बढ़े तो घर वालों ने रोक दिया।
मंदिर के गर्भगृह तक नहीं पहुंच सकी भूमाता ब्रिगेड
धार्मिक स्थलों पर लैंगिक भेदभाव को खत्म करने के लिए महारष्ट्र के नासिक स्थित त्रयंबकेश्वर मंदिर पहुंची भूमाता ब्रिगेड को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। भूमाता ब्रिगेड की सदस्यों का इरादा था कि वे भगवान शिव के मंदिर स्थित गर्भगृह में महिला श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को
खत्म करेंगी।
संगठन ने मंदिर की इस पंरपरा को तोड़ने के लिए महाशिवरात्रि का दिन चुना था और कहा था कि वे लैंगिक न्याय के इस अभियान को जारी रखेंगे। हालांकि जब ब्रिगेड की महिला सदस्य मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने के इरादे से अंदर जाने लगी तभी उन्हें स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा।
मंदिर की इस परंपरा को तोड़ने के लिए ब्रिगेड की करीब 150 सदस्य मंदिर की ओर सोमवार सुबह ही रवाना हो गई थी और उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह अनुरोध किया था कि उन्हें रास्ते में पकड़ा न जाए
गौरतलब है कि इससे पहले तृप्ति देसाई के नेतृत्व में इस संगठन की सदस्यों ने बीती 26 जनवरी को महाराष्ट्र के ही अहमदनगर जिला स्थित शनि शिंगणापुर मंदिर की ऐसी ही परंपरा क तोड़ने का प्रयास किया था।
पद्मलक्ष्मी का आरोप, सेक्स के लती सलमान रुश्दी
एक अमेरिकी टीवी शो में जज की भूमिका निभा रहीं भारतीय मूल की अमेरिकी मॉडल और पद्म लक्ष्मी ने अपनी आत्मकथा में लिखा है कि जब वह रुश्दी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना करती थी तो वह उसे नकारा महिला बताते थे।
पद्म लक्ष्मी रुश्दी की तीसरी पत्नी थीं जो उनसे करीब 23 साल उम्र में छोटी थीं। पद्म लक्ष्मी ने सलमान रश्दी को एक जड़ और निर्दयी पति ही नहीं बनाया बल्कि कई ऐसी बातें भी लिखीं हैं जो उनके निजी जीवन को बेपर्दा कर रही हैं।