{"_id":"57ccba974f1c1be2063172d0","slug":"amar-ujala-initiatives-pact-will-help-in-choosing-the-right-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की पहल: करियर की सही दिशा चुनने में मदद करेगा पैक्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला की पहल: करियर की सही दिशा चुनने में मदद करेगा पैक्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Sep 2016 05:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला एजुकेशन ने देश भर के स्कूली विद्यार्थियों के करियर को सही दिशा देने के लिए एक नए कार्यक्रम पैक्ट (PACT) यानी साइकोमेट्रिक असेसमेंट करियर टेस्ट (Psychometric Assessment Career Test) की शुरुआत की है। यह एक करियर गाइडेंस प्रोग्राम है, जिससे विद्यार्थी अपने लिए सबसे सटीक करियर का चुनाव कर सकेंगे।
विज्ञापन
इस टेस्ट को विख्यात साइकोलॉजिस्ट डॉ. अरुणा बरूटा और डॉ. केडी बरूटा ने तैयार किया है। स्कूली विद्यार्थियों को सही करियर चुनने में होने वाली परेशानियों को दूर करना ही इस टेस्ट का मूल उद्देश्य है। इस टेस्ट के जरिए विद्यार्थियों को उनकी रुचियों, एप्टीट्यूड और करियर काउंसलिंग संबंधी पूरी रिपोर्ट मिल सकेगी। इतना ही नहीं, इसमें उन्हें व्यक्तिगत स्तर पर मनोवैज्ञानिक और करियर संबंधी काउंसलिंग देने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पैक्ट कोई प्रतियोगी परीक्षा नहीं है, बल्कि एक क्षमता जांच परीक्षा है। इसे विद्यार्थियों को उनकी क्षमता, रुचि और कौशल के सही मूल्यांकन के लिए तैयार किया गया है। इस टेस्ट की मदद से विद्यार्थी अपनी कमजोरियों और उन्हें सुधारने के तरीके के बारे में भी बेहतर ढंग से जान पाएंगे। अमर उजाला एजुकेशन इसे कक्षा 9वीं व 10वीं तथा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
यह प्रोग्राम देश के सभी हिंदी और अंग्रेजी मीडियम वाले सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में उपलब्ध है। यह टेस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दिया जा सकता है। इसकी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी अपने स्कूल में बात कर सकते हैं या फिर वे pact@amarujala.com पर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं।