{"_id":"5bb1f9cf867a557fe446a2c8","slug":"amar-ujala-foundation-organised-donation-camp-on-1st-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 01 Oct 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान शिविर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउडंशेन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। देश के पचास से अधिक शहरों में महादानियों का महामेला लगा।
हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला फाउंडेशन ने अपने प्रसार वाले राज्यों में एक अक्टूबर को रक्तदान कैंप लगाया। उत्तर प्रदेश हो, हिमाचल प्रदेश हो, उत्तराखंड हो या फिर हरियाणा या चंडीगढ़ सभी जगह रक्तदानियों में इस रक्तदान कैंप लेकर भारी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
बदायूं में अमर उजाला स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जिला अस्पताल में शुरू हुआ। इस मौके पर अमर उजाला टीम के साथ पीआरडी के जवानों ने रक्तदान किया। अलीगढ़ में भी अमर उजाला स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जिला अस्पताल में आयोजित हुआ।
विज्ञापन
पीलीभीत जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र ने किया। उपाधि कालेज के प्रवक्ता डॉ प्रणव शास्त्री समेत कई लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर सीएमएस रतनपाल सिंह सुमन, समाजसेवी हरिओम बाजपेई, अनूप अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे। हरिओम बाजपेई ने अपने जीवन में आज 36वीं बार रक्तदान किया है।
मड़ावरा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला अस्पताल में हुआ। रक्तदान शिविर में मुख्य चिकितधिकारी डॉ सुशील कुमार ने लोगों को रक्तदान का महत्व बताया और उन्हें रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने रक्तदान के लिए अमर उजाला फाउडंशेन की इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि इससे जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
इन रक्तदान शिविरों में जो भी रक्त एकत्रित होता है, उसे सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों में दिया जाता है। इन कैंपों में अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसके लिए बहुत पहले से तैयारियां चल रही थी। इसमें समाज का हर वर्ग जुड़ता है और अपनी सेवाएं देता है। देश के अलग-अलग प्रांतों में इन कैपों से सरकारी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, समाजिक संगठन और रेडक्रॉस सोसाइटी भी जुड़ी हैं।