फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Foundation Campaign '52 second country name '

अमर उजाला फाउंडेशन का अभियान ‘52 सेकेंड देश के नाम’

Sat, 13 Aug 2016 03:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 13 Aug 2016 03:18 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation Campaign '52 second country name '
amar ujala foundation - फोटो : Youtube Grab

70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन और प्रधानाचार्य परिषद द्वारा चलाए जाने वाले ‘52 सेकेंड देश के नाम अभियान’ को हाथरस में भी प्रभावी ढंग से चलाने की तैयारी है।

विज्ञापन


अभियान के जरिए जिले भर के प्रधानाचार्य  जन-जन तक यह संदेश पहुंचाएंगे कि 15 अगस्त को स्वाधीनता की 70 वीं वर्षगांठ पर हर नागरिक की देश के सम्मान में भागीदारी हो। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार की गई है। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य परिषद के अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि इस महान अभियान के लिए हर स्कूल के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। चाहे मजदूर हो या रिक्शा चालक या दुकानदार, उसे स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उसके सम्मान में जिस हालत में हों, उसी हालत में खड़ा रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह न केवल खुद खड़े होंगे, अपने आसपास के हर व्यक्ति से देश के नाम 52 सेकेंड खड़े होने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्राओं के दल भी प्रशिक्षित कर घर-घर भेजे जाएंगे। जो महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाएंगे ।

उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर अपने सभी काम छोड़कर जहां भी जिस हालात में वह हों, 52 सेकिंड तक सावधान मुद्रा में खडे़ होकर देश के बारे में विचार करने का संकल्प दिलाया जाएगा। छात्र, किसान, युवा और बेरोजगारों को भी स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया जाएगा। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहेंगे।

विद्यार्थियों को किया जाएगा प्रशिक्षित 
प्रधानाचार्य परिषद के कोषाध्यक्ष डॉ.ओमवीर सिंह ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि राष्ट्रीय पर्व का महत्व समझाने के लिए जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे अभियान की सार्थकता सिद्ध की जा सके। इस संबंध में उन्हें प्रधानाचार्य परिषद से निर्देश मिल चुके हैं।

निश्चित ही यह अभियान लोगों में देशभक्ति का भाव जगाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed