खुशखबरी : डिजिटल दुनिया में अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लाया है सकारात्मक खबरों का नया सेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला डॉट कॉम ने सिर्फ और सिर्फ आपके लिए शुरू किया है सकारात्मक खबरों का नया पिटारा, जहां हम रोज बात करेंगे आपके फायदे की बात, आपके मुनाफे की। आपको देश-दुनिया से जुड़ी हर जानकारी बताएंगे जो आपके लिए होगा फायदे का सौदा। आप जुड़िये हमारी नई पहल से जहां सीधे आपसे सरोकार करती हमारी सकारात्मक खबरें कराएंगी आपका फायदा।
आजकल कैशबैक ऑफर की दुनिया में हम बताएंगे कि कैसे आपको सीधे तौर पर सरकार और सरकार से जुड़ी योजनाओं से लाभ मिल सकता है। तो स्वागत है आपकी हमारी नई पहल से... आपके प्यार और स्नेह का आकांक्षी हमारा अमर उजाला डॉट कॉम परिवार।
आईआरसीटीसी ने की नई ट्रेनों की घोषणा, वेटिंग लिस्ट से मिलेगा छुटकारा
रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही इंडियन रेलवे फिर से अपने यात्रियों के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए नई ट्रेनों की घोषणा की है। जो कई सुविधाओं से लैस होंगी। रेलवे मंत्रालय के अनुसार नई ट्रेनों को 'ट्रेन एट ए ग्लांस' (टैग) के तहत शामिल किया गया है। इनमें एक नई अन्तोदय एक्सप्रेस और दो ब्रांड न्यू तेजस एक्सप्रेस हैं।
इसके अलावा दो नई उदय एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, जो एसी चेयर कार डबल डेकर ट्रेन हैं। यानी अब ट्रेन में सफर करना यात्रियों के लिए और भी आरामदायक तो होगा ही साथ ही ट्रेन की लंबी वेटिंग लिस्ट से भी छुटकारा मिलेगा।
टेलीकॉम कंपनी एयरटेल लेकर आई खुशखबरी, एयरटेल ने शुरू किए अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड प्लान
इंडियन रेलवे की इस अच्छी खबर के साथ ही टेलीकॉम कंपनी एयरटेल भी खुश खबरी लेकर आई है। अब डाटा के लिए अभी तक रिलायंस जियो पर निर्भर रहना नहीं पड़ेगा। रिलायंस जियो के गीगाफाइबर ब्रैंड के तहत ब्रॉडबैंड सर्विस की शुरुआत से पहले एयरटेल ने भी अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को बड़ी सुविधा देनी शुरू की है।
भारती एयरटेल ने मंथली होम ब्रॉडबैंड प्लान और डेटा लिमिट को खत्म कर दिया है और इसे अनलिमिटेड डेटा प्लान में बदल दिया है। 15 अगस्त से जियो ने आने वाली सेवा के लिए ग्राहकों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। अभी एयरटेल ने हैदराबाद के यूजर्स को यह सुविधा देनी शुरू की है। जल्द ही 24 लाख ऐक्टिव उपभोक्ताओं तक इसके विस्तार की योजना है।
बीएड पास उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका, बीएड पास उम्मीदवार दे सकेंगे प्राइमरी CTET परीक्षा
अगली अच्छी खबर शिक्षा जगत से है, अब बीएड पास उम्मीदवार भी प्राइमरी CTET परीक्षा दे सकेंगे। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट को लेकर चल रही अनिश्चितताओं के बीच CBSE ने कहा है कि बीएड पास उम्मीदवार भी पहली से पांचवीं कक्षा के लिए सीटेट की परीक्षा दे सकते हैं। मालूम हो, एक अगस्त से जारी सीटेट के इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में प्राइमरी स्तर के सीटेट के लिए जरूरी न्यूनतम योग्यता में बीएड पास उम्मीदवारों को जगह नहीं दी गई है।
खेल जगत : फीफा रैंकिंग में भारतीय फुटबाल टीम एक स्थान ऊपर पहुंची
अगली अच्छी खबर खेल जगत से है। हाल ही में एशियाई खेलों में न जा पाने वाली भारतीय पुरुष फुटबाल टीम फीफा की ओर से जारी ताजा विश्व रैंकिंग में एक पायदान ऊपर उठकर 96वें नंबर पर पहुंच गई है। फीफा की ओर से जारी ताजा विश्व रैंकिंग में भारत के अब कुल 1242 अंक हो गए हैं और वो एक स्थान ऊपर चढ़कर 96वें नंबर पर पहुंच गया है।
त्योहारों से पहले नई कारों का तोहफा, बाजार में लॉन्च होंगी 1 दर्जन नई कारें
अगली अच्छी खबर व्यापार जगत से है, पिछले दो सालों से त्योहारी सीजन पर खास ध्यान नहीं देने वाली कार कंपनियों का इरादा इस बार कुछ बदला सा दिख रहा है। देश की तकरीबन सभी प्रमुख कार कंपनियां इस बार कुछ न कुछ नई पेशकश के साथ बाजार में आने की तैयारी में हैं।
हुंडई, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा समेत अन्य कार कंपनियों की तरफ से त्योहारी सीजन से पहले तकरीबन एक दर्जन नई कारों की लॉन्चिंग की जाएगी। इन सभी कार कंपनियों की तरफ से अपने डीलरों को इन नई लॉन्चिंग के बारे में जानकारी दे दी गई है। माना जा रहा है कि इस बार आर्थिक विकास दर में सुधार होना एक बड़ी वजह है कि कार कंपनियां त्योहारी सीजन में नई लॉन्चिंग को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं।