फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar singh says Akhilesh fantastic CM but needs time to be mass leader

अखिलेश शानदार सीएम, लेकिन जन नेता बनने में लगेगा समय: अमर सिंह

Tue, 25 Oct 2016 05:43 AM IST
एजेंसी/कोलकाता
एजेंसी/कोलकाता Updated Tue, 25 Oct 2016 05:43 AM IST
विज्ञापन
Amar singh says Akhilesh fantastic CM but needs time to be mass leader
फाइल फोटो - फोटो : Getty images

समाजवादी पार्टी के भीतर जारी कलह के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर सिंह ने उन आरोपों को खारिज किया है कि वह पार्टी को बर्बाद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव एक शानदार मुख्यमंत्री हैं लेकिन उनको जन नेता बनने में समय लगेगा। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि पहली बार सत्ता संभाल रहे अखिलेश का फोकस विकास पर है। उनका विकास के लिए एजेंडा शानदार है। 

विज्ञापन


सिंह ने आगे कहा कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि अखिलेश जन नेता नहीं है, लेकिन जन नेता बनने में समय लगता है। वह अब भी बहुत युवा है। मुलायम सिंह यादव का संगठन क्षमता व उनका लंबा अनुभव और अखिलेश का युवा चेहरा पार्टी के काफी जरूरी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गुट की ओर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप झेल रहे अमर सिंह ने अपने साथ खड़ा होने के लिए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और यूपी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का धन्यवाद किया। उन्होंने मुलायम सिंह को सपा का पिता और जनक बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र में संकट कोई नई चीज नहीं है

Amar singh says Akhilesh fantastic CM but needs time to be mass leader
अमर सिंह - फोटो : amar ujala

सपा में जारी कलह के बारे में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संकट कोई नई चीज नहीं है। संकट का समाधान अहम है। इसके लिए उन्होंने केरल में माकपा का उदाहरण दिया। पार्टी को बर्बाद करने के आरोपों पर अमर सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह के बयान के बाद ये आरोप निरर्थक हो गए हैं। 

इससे पहले अखिलेश यादव को शुभकामना देते हुए अमर सिंह ने कहा था कि वह किसी भी मसले पर टिप्पणी नहीं करेंगे। अखिलेश की ओर से उनकी ओर इशारा करने को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री को अपनी शुभकामना देते हैं। मैंने उनको जन्मदिन पर बधाई दी है। वह हमारे शीर्ष नेता के बेटे हैं। उनके लिए मेरी शुभकामना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed