फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar singh comment on akhilesh yadav and Ram Gopal yadav

वाराणसी में बोले अमर सिंह, 'अब छुट्टा सांड़, जहां हरा दिखेगा वहीं मुंह मारूंगा'

Sun, 22 Jan 2017 04:17 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jan 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
amar singh comment on akhilesh yadav and Ram Gopal yadav
अमर सिंह - फोटो : self

बनारस पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि हम तो वनवास भेजे गए लोग हैं। क्योंकि समाजवादी पार्टी ने मुझे, मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो मुलायम सिंह यादव का सम्मान करते रहेंगे। क्योंकि वो मेरे मित्र हैं। उन्होंने कहा कि वो जबतक लड़ें, उनका साथ दिया। अब वो अपने बेटे से परास्त हो गए तो इसमें मैं क्या करूं। 

विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा कि पार्टी और मुलायम परिवार में उठे बवंडर का ठीकरा मुझ पर फोड़ा गया। लेकिन मैं यूपी की जनता से पूछना चाहता हूं कि बाप-बेटे की लड़ाई में मैं कहां हूं। अध्यक्ष पिता को सीएम बेटे ने पद से हटाया और पार्टी का अध्यक्ष बन गया।
विज्ञापन


अमर सिंह ने कहा, " पार्टी से निकाष्सन के बाद उन्होंने मुझे छुटा सांड बना दिया है, जहां हरा दिखेगा वहीं मुंह मारुंगा।" पार्टी में वापसी के सवाल पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि केवल अखिलेश की प्रशंसा की है पर इसका मतलब ये नहीं है कि मैं उनसे मेरा निष्कासन वापिस लेने का आवेदन कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैं रामगोपाल यादव के टारगेट पर हूं। क्योंकि वो खुलेआम मेरे हत्या की चुनौती दे रहे हैं कि मैं यूपू से सुरक्षित वापस नहीं जा पाऊंगा। 

जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने पर अमर सिंह ने कहा कि यूपी में उन्हें खतरा था ‌इसलिए प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने उनको जेड श्रेणी की सुरक्षा दिलवा दी। कहा कि वे प्रोफेसर साहब की बातों पर चलते हैं।

हरिज्ञानानंद उर्फ मलिकार बाबा की तेरही में हिस्सा लेने पहुंचे अमर सिंह ने कहा कि वे, मुलायम सिंह, शिवपाल यादव वनवास भेज दिए गए लोग हैं, इसलिए मीडिया उनसे सवाल न करे। कहा कि मीडिया उनके पीछे पड़ा है। उन्हें रेस्‍त्रा में खाना नहीं खाने दिया जा रहा है और दवा भी नहीं खरीदने दिया जा रहा है। हर जगह मीडिया मेरे पीछे पड़ा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed