बीजेपी का राहुल पर पलटवार, कहा- US जानकारी मांगे तो सही, सरकार मांगे तो 'प्राइवेसी में दखल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस ने आधार मामले में विपक्ष पर निशाना साधते हुए तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जब हम यूएस जाते हैं तो अपनी सारी जानकारियां साझा करते हैं वहीं जब सरकार कुछ जानकारियां मांगती है तो यह प्राइवेसी में दखल का मामला बन जाता है।
अल्फोंस ने कहा कि जब उन्होंने अमेरिका के वीजा के लिए आवेदन किया था तो उन्हें 10 पेज का फॉर्म भरना पड़ा था। लेकिन जब सरकार कुछ जानकारी मांगती है तो लोगों को लगता है कि उनकी प्राइवेसी में हस्तक्षेप किया जा रहा है।
अल्फोंस ने कहा कि आधार का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। सरकार को साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गया है लेकिन बायोमेट्रिक से डाटा लीक का मामला सामने नहीं आया है।अल्फोंस ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार डाटा को सुरक्षित रखेगी। इसके लिए तकनीक की मदद ली जा रही है।
I filled up to 10 pages for US Visa form. We have absolutely no problem giving our fingerprints&getting body naked before the white man at all. When your own govt asks for your name&address there is a massive revolution saying it's intrusion in privacy: Union Minister KJ Alphons pic.twitter.com/PymtYRlvI1
— ANI (@ANI) March 25, 2018