फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alpesh Thakor may join in BJP soon, Deputy Chief Minister of Gujarat welcomes

भाजपा में जल्द शामिल हो सकते हैं अल्पेश, गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Tue, 08 Jan 2019 04:00 AM IST
गौरव द्विवेदी शरद गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली
शरद गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 08 Jan 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
Alpesh Thakor may join in BJP soon, Deputy Chief Minister of Gujarat welcomes
अल्पेश ठाकुर

लोकसभा चुनावों के करीब आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ ओबीसी नेता और ठाकोर सेना अध्यक्ष अल्पेश ठाकोर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने सोमवार को इस संभावना की पुष्टि कर दी।

विज्ञापन


गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ठाकोर कांग्रेस में शामिल हुए थे और उसी के टिकट पर जीत कर विधायक बने। राज्य में 182 सीटों वाली भाजपा को 99 सीटों पर लाने में हार्दिक पटेल और जिग्नेश मेवाणी के साथ ठाकोर ने बड़ी भूमिका निभाई थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों से अल्पेश पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव का पद मिलने से नाखुश अल्पेश कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता या फिर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष का पद चाहते थे। 
विज्ञापन


इसी वजह से वे कांग्रेस की कार्यशैली पर कई बार सवाल उठा चुके हैं। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात न होना उनके असंतोष को बढ़ाने का ही काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में उनके संगठन यानी ठाकोर सेना के सदस्यों की भी उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी और पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए अल्पेश की नाराजगी दूर कर ली जाएगी और वे कांग्रेस में ही बने रहेंगे। लेकिन गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि यदि अल्पेश अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होना चाहते हैं तो वे उनका तहेदिल से स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस दो फाड़ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed