{"_id":"5c400a76bdec22733b51b94c","slug":"alok-verma-has-been-invited-to-be-a-keynote-speaker-at-sri-ram-college-of-commerce","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरसीसी में मुख्य वक्ता होंगे आलोक वर्मा, स्मृति ईरानी, सुरेश प्रभु भी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एसआरसीसी में मुख्य वक्ता होंगे आलोक वर्मा, स्मृति ईरानी, सुरेश प्रभु भी लेंगे हिस्सा
Thu, 17 Jan 2019 10:24 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
आलोक वर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई से हटाए गए पूर्व निदेशक आलोक वर्मा को श्री राम कालेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के यूनियन बिजनेस कांक्लेव 2019 में मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यह वही प्लेटफॉर्म है जहां से 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का पीएम बनाने का अभियान शुरू हुआ था।
विज्ञापन
आयोजनकर्ताओं ने पिछले हफ्ते वर्मा को तब आमंत्रण भेज दिया था जब सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई प्रमुख के तौर पर उनकी बहाली की थी। वह मुख्य वक्ता बनने के निमंत्रण को स्वीकार कर चुके हैं और माना जा रहा है कि वह अपनी कहानी पर बात करेंगे कि कैसे व्यक्तिगत इतिहास के माध्यम से संगठनात्मक पहचान बनाई जाती है।
विज्ञापन
वर्मा के अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सुरेश प्रभु, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हालिया सालों में कार्यक्रम में हाईप्रोफाइल लोग देखे जाते हैं। एसआरसीसी का सालाना कार्यक्रम 14 से 16 फरवरी को कॉलेज परिसर में दिल्ली में आयोजित होगा। यह मंच राष्ट्रीय प्रमुखता का कारण तब बना जब मोदी ने 2013 में अपनी राष्ट्रीय महत्वकाक्षांओं का खुलासा यहां से किया था।
विज्ञापन
गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार मोदी ने इस कार्यक्रम में फरवरी 2013 में वैश्विक परिदृश्य में उभरते कारोबारी मॉडल पर भाषण दिया था। मोदी ने युवाओं, विकास और वृद्धि पर ध्यान केंद्रित किया करते हुए बताया था कि कैसे भारतीय युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद एक रोल मॉडल हो सकते हैं।
मोदी ने कार्यक्रम में कहा था, 'इस देश को वोट बैंक की राजनीति ने बर्बाद कर दिया है। यह देश विकास की राजनीति चाहता है। यदि हम राजनीति को विकास पर ले जाएं तो हम जल्द ही स्थायी परिवर्तन और प्रगति लाने की स्थिति में आ जाएंगे।' आलोक वर्मा से पहले दलाई लामा, मुकेश अंबानी, पी चिदंबरम, प्रणब मुखर्जी और स्वर्गीय पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम इस कार्यक्रम में हिस्सा ले चुके हैं।
एक आयोजनकर्ता ने कहा, 'पिछले साल उद्योगपति गौतम अडानी ने कार्यक्रम में समापन भाषण दिया था। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 24 से 25 सत्र होंगे। मुख्य वक्ता के अलावा कई कार्यक्रम और पैनल डिस्कशन किया जाएगा। इस साल के वक्ताओं की पूरी सूची पर काम किया जा रहा है।'