फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alleged drone stirred the security of the Parliament building area, inputs of terror attack

कथित ड्रोन ने संसद भवन क्षेत्र की सुरक्षा में लगाई सेंध, आतंकी हमले के इनपुट्स से हड़कंप

Sun, 22 Jul 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jul 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
Alleged drone stirred the security of the Parliament building area, inputs of terror attack

एसपीजी के हाई टेक्नोलॉजी रडार पर संसद भवन क्षेत्र में तीन दिन से ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी दर्ज होने से सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए हैं। एसपीजी ने तीन दिन पहले सूचना दी थी कि हनुमान मंदिर के पास ड्रोन जैसी कोई वस्तु दिखाई दी थी। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने इलाके में संदिग्ध वस्तु को ढूंढा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन


संसद सत्र शुरू होने से सुरक्षा एजेंसियों की उड़ी नींद, दो दिन से एसपीजी की रडार में आ रहा है ड्रोन 

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसपीजी ने हाई टेक्नोलॉजी रडार लगा रखा है। इस रडार में तीन दिन से नई दिल्ली में संसद भवन के आसपास संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु डिटेक्ट हो रही है। एसपीजी ने शुक्रवार को सूचना दी तो कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने संदिग्ध वस्तु की तलाश शुरू की, लेकिन नाकाम रही। 
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरकर ड्रोन को ढूंढने की कोशिश की  

इसके बाद नई दिल्ली जिले में एसपीजी ने अत्याधुनिक तकनीक से लैस हेलीकॉप्टर से कई घंटे आसमान की खाक छानी, लेकिन कुछ नहीं मिला। शुक्रवार को दोबारा दी सूचना में एसपीजी ने संदिग्ध वस्तु का स्थान केजी मार्ग पर स्थित एशिया हाउस के ऊपर बताया। संसद मार्ग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु की खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, खुफिया एजेंसियों ने तीन दिन पहले नई दिल्ली जिला पुलिस को इनपुट दिए थे कि इनोवा कार में संसद भवन पर आतंकी हमला कर सकते हैं। इस इनपुट के बाद संसद भवन की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। संदिग्ध वस्तु को ढूंढने की कवायद भी इन इनपुट का हिस्सा है। नई दिल्ली जिला डीसीपी मधुर वर्मा से जब हेलीकॉप्टर के नई दिल्ली जिले में उड़ान भरने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed