{"_id":"60f9767b8ebc3e834027dbdc","slug":"allegations-on-puri-trinamool-mp-shantanu-sen-said-union-minister-abused-me-in-rajya-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरी पर आरोप: तृणमूल सांसद शांतनु सेन बोले-केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में मुझे अपशब्द कहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुरी पर आरोप: तृणमूल सांसद शांतनु सेन बोले-केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा में मुझे अपशब्द कहे
Thu, 22 Jul 2021 07:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:15 PM IST
सार
तृणमूल सांसद शांतनु सेन ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री पुरी ने राज्यसभा बवाल के दौरान उन्हें अपशब्द कहे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
जासूसी कांड को लेकर जारी बवाल के बीच नया विवाद पैदा हो गया है। गुरुवार को राज्यसभा में हंगामे के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी व टीएमसी सांसद शांतनु सेन में तकरार हुई। सेन का आरोप है कि उसी दौरान पुरी ने उन्हें अपशब्द कहे।
विज्ञापन
शांतनु सेन ने यह आरोप भी लगाया कि पुरी उन पर शारीरिक हमला करने वाले थे, लेकिन मुझे मेरे सहयोगियों ने बचा लिया। बता दें शांतनु सेन ने गुरुवार को राज्यसभा में संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा जासूसी कांड को लेकर बयान दिए जाते वक्त उनके हाथ से दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए थे। इसके बाद सेन व पुरी के बीच तकरार हुई थी। अब सेन ने आरोप लगाया है कि पुरी ने उनके साथ भद्दा व्यवहार किया। सेन ने राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुरी पर यह आरोप लगाए।
विज्ञापन
आईटी मंत्री का बयान झूठा : सुखेंदु शेखर रॉय
सेन ने राज्यसभा में हुए घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए कहा कि टीएमसी के मुख्य सचेतक सुखेंदु शेखर रॉय ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का जासूसी कांड को लेकर दिया गया बयान पूरी तरह से झूठा है।
विज्ञापन
पुरी की प्रतिक्रिया नहीं मिली
सांसद सेन के आरोप पर केंद्रीय मंत्री पुरी की अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।