{"_id":"62ed08474428ed683b2fc120","slug":"allegations-on-priyanka-woman-policeman-s-hand-twisted-during-protest-picture-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Agitation: प्रियंका पर आरोप- विरोध-प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी का हाथ मरोड़ा, तस्वीर वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress Agitation: प्रियंका पर आरोप- विरोध-प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी का हाथ मरोड़ा, तस्वीर वायरल
Fri, 05 Aug 2022 05:38 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 05 Aug 2022 05:38 PM IST
सार
विरोध-प्रदर्शन के दौरान ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह खूब गुस्से में दिख रही हैं।
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी
- फोटो : social media
विस्तार
महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज कांग्रेस का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और केंद्र सरकार को घेरा, तो वहीं राज्यसभा सांसद काला कुर्ता और पगड़ी पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन किया जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में भी ले लिया गया। विरोध-प्रदर्शन के दौरान ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह खूब गुस्से में दिख रही हैं।
विज्ञापन
इस तस्वीर में दिख रहा है कि प्रियंका गांधी एक महिला पुलिसकर्मी का ही हाथ मरोड़ रही हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ प्रियंका वाड्रा ने की मारपीट। उसका हाथ पकड़ा और मरोड़ा। फिर वे शिकायत करते हैं कि पुलिस हाथापाई कर रही है, जबकि सच्चाई इसके विपरीत है’।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका का सरकार पर हमला
प्रदर्शन के दौरान आज प्रियंका ने भाजपा और केंद्र को घेरा। प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार को लगता है कि विपक्ष में जो भी है उनको दबा सकते हैं। उनको लगता है कि अपनी फौज दिखाने के बाद हम समझौता कर लेंगे। इनके मंत्री कहते हैं कि महंगाई नहीं है। हम प्रधानमंत्री आवास तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं। उनके लिए मंहगाई नहीं है, क्योंकि मोदी जी ने पूरे देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं है। 2-4 लोग रईस हो गए हैं लेकिन आम जनता तड़प रही है, तरस रही है। उनको महंगाई इसलिए नहीं दिखती क्योंकि उनके पास पैसा ही पैसा है। सब चीजें महंगी हो चुकी हैं।
मैं अपने नेता को बचाने आऊंगा मेरा नेता मुझे बचाता है : खुर्शीद
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद शुक्रवार को अपने बयान पर घिर गए। उनसे पत्रकारों ने भाजपा के उस आरोप पर प्रतिक्रिया मांगी कि पूरी कांग्रेस सिर्फ एक ‘परिवार’ को बचाने में जुटी हुई है। खुर्शीद ने इसके जवाब में कहा, मैं परिवार को क्यों बचाऊंगा? मैं अपने नेता को बचाने के लिए आऊंगा, मेरा नेता मुझे बचाता है। यदि इसे वे परिवार की परिभाषा बना देते हैं तो मुझे इससे कोई कष्ट नहीं है।
भाजपा बोली-सच्चाई सामने आ गई
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, सच्चाई बाहर आ गई है। उनके कहने से साफ है कि यह देश या लोकतंत्र बचाने नहीं, बल्कि परिवार और भ्रष्ट नेताओं को बचाने की लड़ाई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार ने अपने निजी हित के आगे सभी कामों को पूरी तरह रोक दिया है।