फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allegations on Adani false things were written by paid users, Wikipedia said 40 people ran online campaign

Adani: अदाणी पर आरोप- पेड यूजर्स से लिखवाईं झूठी बातें, विकिपीडिया ने कहा- 40 लोगों ने ऑनलाइन अभियान चलाए

Wed, 22 Feb 2023 04:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 22 Feb 2023 04:46 AM IST
सार

विकिपीडिया ने 20 फरवरी की डिसइनफॉरमेशन रिपोर्ट में हिंडनबर्ग की ठगी के आरोपों का जिक्र करते हुए पूछा था कि क्या अदाणी और उनके कर्मचारियों ने विकिपीडिया लेखों के पक्षपाती पीआर संस्करणों के साथ ठगने की भी कोशिश की थी? 

विज्ञापन
Allegations on Adani false things were written by paid users, Wikipedia said 40 people ran online campaign
गौतम अदाणी। - फोटो : Instagram/gautam.adani

विस्तार

अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग के आरोपों के करीब एक महीने बाद नए आरोप लगने शुरू हो गए हैं। अब विकिपीडिया ने आरोप लगाया है कि पहचान छुपाकर ऑनलाइन अभियान चलाने वालों (सॉकपपेट्स) ने जनमत तैयार करने और पाठकों को धोखा देने के लिए एक दशक से अधिक समय तक गौतम अदाणी, उनके परिवार और उनके कारोबार से जुड़ीं मनगढ़ंत बातें फैलाईं।

विज्ञापन


इसमें पेड यूजर्स और कंपनी के कुछ कर्मचारी भी शामिल थे। इन लोगों ने विकिपीडिया पर सूचनाओं में हेराफेरी की। साथ ही वेबसाइट्स से चेतावनियां भी हटा दीं। विकिपीडिया ने 20 फरवरी की डिसइनफॉरमेशन रिपोर्ट में हिंडनबर्ग की ठगी के आरोपों का जिक्र करते हुए पूछा था कि क्या अदाणी और उनके कर्मचारियों ने विकिपीडिया लेखों के पक्षपाती पीआर संस्करणों के साथ ठगने की भी कोशिश की थी? इसके जवाब में कहा गया कि लगभग निश्चित रूप से उन्होंने ऐसा किया। इसके बाद 40 से अधिक नकली पहचान वाले ऑनलाइन कैम्पेनर या अघोषित पेड-संपादकों ने अदाणी परिवार और उनके पारिवारिक व्यवसायों के बारे में नौ लेख लिखे या फिर उन्हें संशोधित किया। उनमें से कई ने कई लेखों में पक्षपाती सामग्री को जोड़ा।
विज्ञापन


सभी को किया गया ब्लॉक
हालांकि, बाद में इन सभी को ब्लॉक कर दिया गया। विकिपीडिया में कोई भी किसी पेज या लेख में बदलाव कर सकता है लेकिन यह निष्पक्ष होकर काम करने के सिद्धांत पर काम करता है। जबकि सॉकपपेट एक नकली या फेक नाम है जिसके जरिये कोई भी ऑनलाइन ग्राहक किसी अन्य व्यक्ति को धमकाने या उसके उत्पादों की समीक्षा कर उसका दुरुपयोग कर सकता है। सॉकपपेट इंटरनेट पर सक्रिय ऐसे फर्जी खातों को कहते हैं, जो ब्लॉग, फोरम, विकिपीडिया और फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किंग मंच का इस्तेमाल कर किसी व्यक्ति या मुद्दे के पक्ष में जनमत तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज अरबपतियों ने भी किया है ऐसा काम
विकिपीडिया ने कहा कि अरबपतियों का विकिपीडिया पर स्पष्ट रूप से अघोषित भुगतान संपादन का इतिहास रहा है। इसमें केनेथ सी. ग्रिफिन (पेवॉल), रॉबर्ट टी. ब्रॉकमैन, रॉबर्ट एफ. स्मिथ और कई रूसी कुलीन वर्ग शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि एलिजाबेथ होम्स, ग्रेग लिंडबर्ग, जेफरी एपस्टीन और पीटर न्यूगार्ड सहित कुछ निकट या पूर्व-अरबपति भी अघोषित भुगतान संपादन के लिए लोगों को नियुक्त करते दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed