{"_id":"5c3d1ea4bdec2273a83b8d2a","slug":"allegations-of-treason-against-kanhaiya-and-others-unrestrained-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया व अन्य पर लगे देशद्रोह के आरोप अनर्गल : चिदंबरम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कन्हैया व अन्य पर लगे देशद्रोह के आरोप अनर्गल : चिदंबरम
Tue, 15 Jan 2019 05:13 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 15 Jan 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
P Chidambaram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत दस आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने मामले में देशद्रोह के आरोपों को अनर्गल बताया और आईपीसी की धारा 124ए (देशद्रोह संबंधित) पर गंभीर चर्चा करने की मांग की।
विज्ञापन
चिदंबरम ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘कन्हैया कुमार और अन्यों के खिलाफ देशद्रोह के पुलिस के आरोप अनर्गल हैं। आरोप लगाने के लिए 1200 पन्नों का आरोपपत्र दायर हुआ और इसमें तीन साल का समय लगा। सिर्फ इसी से सरकार की मंशा का पता चल जाता है।’ पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘जांच दल में कितने लोगों ने आईपीसी की धारा 124ए पढ़ी और समझी है। एक लोकतांत्रिक गणराज्य में इस तरह के प्रावधान पर गंभीर विमर्श होना चाहिए।’
विज्ञापन