फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allegations of disturbance in Air India flight KC Venugopal wrote a letter to Union Minister of Civil Aviation

एअर इंडिया फ्लाइट में गड़बड़ी का आरोप: केसी वेणुगोपाल ने राम मोहन नायडू को लिखी चिट्ठी, जांच की उठाई मांग

Tue, 12 Aug 2025 02:56 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 02:56 PM IST
सार

10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते चेन्नई में आपात लैंडिंग का मामला गरमा गया है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए केंद्रीय मंत्री को जांच की मांग वाली चिट्ठी भेजी है। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन नोटिस देकर जवाबदेही तय करने की भी मांग की है।

विज्ञापन
Allegations of disturbance in Air India flight KC Venugopal wrote a letter to Union Minister of Civil Aviation
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू - फोटो : PTI/X @MoCA_GoI

विस्तार

बीते 10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया के विमान की मौसम खराब होने के चलते आपात लैंडिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां अब इस मामले में मंगलवार को कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को एक चिट्ठी लिखकर एअर इंडिया की उड़ान में हुई कथित सुरक्षा चूक की जांच कराने की मांग की है। इस फ्लाइट में वे खुद और कुछ अन्य सांसद भी सवार थे। इतना ही नहीं मामले में केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक विशेषाधिकार हनन नोटिस भी सौंपा है। सांसदों का कहना है कि इस घटना ने उनकी सुरक्षा और गरिमा को ठेस पहुंचाई है, इसलिए इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


राम मोहन नायडू को लिखे पत्र में सांसदों ने क्या कहा?
विमान में सवार सभी सांसदों ने मामले की जांच की मांग उठाते हुए पत्र में लिखा कि उड़ान लगातार खराब मौसम और झटकों के बीच हुई और यात्रियों को सीट बेल्ट बांधकर बैठने को कहा गया। इस दौरान न तो खाने की सुविधा दी गई और न ही कोई स्पष्ट जानकारी। पत्र में आगे बताया गया कि मिड-फ्लाइट पायलट ने बताया कि मौसम रडार फेल हो गया है और फ्लाइट को चेन्नई डायवर्ट किया जा रहा है, जबकि उस समय बंगलूरू या कोयंबटूर जैसे नजदीकी एयरपोर्ट भी मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Air India: 'रनवे पर एक और विमान था, एअर इंडिया झूठ बोल रही', विमान की आपात लैंडिंग पर सांसद वेणुगोपाल का हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


'एक घंटे से ज्यादा आसमान में चक्कर काटता रहा विमान'
सांसदों ने पत्र में बताया कि चेन्नई पहुंचने के बाद विमान एक घंटे से ज्यादा आसमान में चक्कर काटता रहा। पहली बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान जब विमान केवल 30-40 फीट ऊपर था, तो पायलट ने अचानक लैंडिंग रोक दी और तेजी से ऊपर उड़ान भर ली। बाद में बताया गया कि रनवे पर पहले से एक और विमान मौजूद था।

सांसदों ने की पयालट की तारीफ
आगे सांसदों ने पायलट की सूझबूझ और साहस की तारीफ भी की, लेकिन साथ ही एअर इंडिया की घटना के बाद की गई कार्रवाई और जानकारी देने के तरीके पर सवाल उठाए। सांसदों ने कहा कि एयरलाइन ने सच्चाई छिपाने और यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज करने की कोशिश की है। सांसदों ने इस पूरे मामले की तकनीकी और प्रबंधन से जुड़ी हर पहलू की पारदर्शी जांच कराने की मांग की है और कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- Supreme Court: 'हम देश के हर नागरिक के संरक्षक हैं', जांच एजेंसियों के वकीलों को तलब करने पर सुप्रीम कोर्ट

लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा विशेषाधिकार हनन नोटिस

अब बात अगर मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र की करे तो संसदों ने मामले में लोकसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन नोटिस सौंपा है। सांसदों ने कहा कि वे उस फ्लाइट में सवार थे, जो निर्धारित समय से देरी से रवाना हुई और पूरी यात्रा के दौरान तेज झटकों का सामना करना पड़ा। न तो यात्रियों को खाना दिया गया, न ही किसी तरह की स्पष्ट जानकारी।

पत्र में आगे लिखा कि उड़ान के बीच में पायलट ने मौसम रडार खराब होने की सूचना दी और विमान को चेन्नई डायवर्ट कर दिया, जबकि बेंगलुरु और कोयंबटूर जैसे एयरपोर्ट उस समय ज़्यादा पास थे। चेन्नई पहुंचने के बाद विमान एक घंटे से ज़्यादा हवा में चक्कर काटता रहा। पहली लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान को अचानक 30-40 फीट की ऊंचाई से ऊपर उठाना पड़ा, क्योंकि रनवे पर कथित रूप से कोई दूसरा विमान मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed