{"_id":"5ca2397fbdec2207143e9a4d","slug":"allahabad-jaipur-express-shivganga-triveni-and-bundelkhand-express-running-change-from-july-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए समय पर चलेगी जयपुर, शिवगंगा, त्रिवेणी और बुंदेलखंड एक्सप्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नए समय पर चलेगी जयपुर, शिवगंगा, त्रिवेणी और बुंदेलखंड एक्सप्रेस
Mon, 01 Apr 2019 09:47 PM IST
तिवारी अभिषेक
ब्यूरो, अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, इलाहाबाद
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
इलाहाबाद-जयपुर, शिवगंगा, त्रिवेणी और बुंदेलखंड एक्सप्रेस 28 जुलाई से बदले हुए समय पर चलेगी। इन तीनों ही ट्रेनों के समय में रेलवे परिवर्तन करने जा रहा है। इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस रात 11.30 बजे की बजाए रात 11 बजे जंक्शन से रवाना होगी।
विज्ञापन
हालांकि, ट्रेन के जयपुर पहुंचने के समय में बदलाव नहीं हुआ है। यह ट्रेन दिन में 12.55 बजे जयपुर पहुंचेगी लेकिन, कुछ अन्य स्टेशनों पर उसके समय में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
इसी तरह शिवगंगा एक्सप्रेस अब रात 10.05 बजे की बजाय रात 10.20 बजे इलाहाबाद जंक्शन एवं रात 01.10 बजे कानपुर पहुंचेगी। दिल्ली पहुंचने के समय में बदलाव नहीं हुआ है। उधर, वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस अब वाराणसी से शाम 5.45 की बजाय शाम 4.40 बजे चलेगी।
विज्ञापन
यह इलाहाबाद जंक्शन रात 10 बजे की बजाय रात 8.55 एवं झांसी सुबह 7.05 की जगह सुबह 6.20 बजे पहुंचेगी। त्रिवेणी एक्सप्रेस के इलाहाबाद जंक्शन आने का इसका समय 8.55 की बजाय रात 10 बजे हो जाएगा।