फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   all thing you need to know about black fungus from experts know How fight with this pandemic amar ujala foundation Initiative

ब्लैक फंगस: देश-दुनिया के विशेषज्ञ अमर उजाला के मंच पर एक साथ, देंगे आपके सवालों के जवाब

Thu, 20 May 2021 04:17 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 20 May 2021 04:17 PM IST
सार

विशेषज्ञ शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
all thing you need to know about black fungus from experts know How fight with this pandemic amar ujala foundation Initiative
आज कोरोना वायरस और ब्लैक फंगस पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। लाखों लोग इस खौफनाक बीमारी की चपेट में हैं। वहीं, अब ब्लैक फंगस का डर लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर छाया हुआ है। इस बीमारी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर जाने-माने विशेषज्ञ आपको बताएंगे कि आप कोरोना और ब्लैक फंगस की चपेट में आ गए हैं तो इनसे कैसे बचें? इस खौफनाक बीमारी के लक्षण कैसे पहचानें? इन बीमारियों के समाधान का तरीका क्या है? विशेषज्ञ शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे। इसमें आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। आप अपने सवाल हमें व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। हमारा व्हाट्सएप नंबर 7982831570 है।

विज्ञापन

इस विषय पर होगी लाइव चर्चा

20 मई यानी गुरुवार शाम कोरोना और ब्लैक फंगस की चुनौतियों व समाधान के बारे में चर्चा की जाएगी। इस दौरान विशेषज्ञ बताएंगे कि अगर कोई शख्स इन खौफनाक बीमारियों की चपेट में आ गया है तो वह अपना बचाव कैसे कर सकता है। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी और ब्लैक फंगस पर हो रही इस चर्चा में विशेषज्ञ काफी जानकारी देंगे। इस दौरान वेल्लोर की श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋचा गुप्ता, दिल्ली के वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष जैन, अहमदाबाद के महामारी विशेषज्ञ डॉ. दीपक सक्सेना, लंदन के इमरजेंसी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन थौर, अहमदाबाद के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. हार्दिक शाह और लंदन के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गोयल पाठकों के सवालों के जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव चर्चा से ऐसे हो सकते हैं रूबरू

बता दें कि कोरोना वायरस और ब्लैक फंगस से निपटने के तरीके जानने के लिए आपको बस अमर उजाला के फेसबुक पेज (www.facebook.com/Amarujala/), ट्विटर हैंडल (https://twitter.com/AmarUjalaNews/status/1395010298856177668) या यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/channel/UCP_wvXToU5ohFLbTAkatvsw) पर आना होगा। यहां आप रोजाना शाम 5 बजे वीडियो के माध्यम एक्सपर्ट्स से रूबरू हो सकेंगे और कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछकर उनके जवाब जान सकेंगे। इन वीडियो के नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल को तुरंत सब्सक्राइब कर लीजिए, जिससे आपसे यह लाइव चर्चा किसी भी हाल में मिस न हो। साथ ही, आप अपने सवाल हमें व्हाट्सएप नंबर 7982831570 पर भी भेज सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसा है कोरोना का हाल

गौरतलब है कि देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में जारी बेतहाशा वृद्धि ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। इसके अलावा देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस के लगातार बढ़ रहे मामलों ने खौफ बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed