फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All that you want to know about Kulbhushan Jadhav

कुलभूषण जाधव के बारे में वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं

Thu, 18 May 2017 04:19 PM IST
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय Updated Thu, 18 May 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
 All that you want to know about Kulbhushan Jadhav
फाइल फोटोः कुलभूषण जाधव - फोटो : अमर उजाला
कथित जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में कैद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) ने आखिरी फैसले तक रोक लगा दी है। पाकिस्तान ने उन्हें ये कहकर सजा सुनाई थी कि जाधव रॉ एजेंट हैं और जासूसी करने के लिए पाकिस्तान में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। जबकि इस मुद्दे पर भारत का पक्ष है कि कुलभूषण जाधव नेवी के रिटायर्ड ऑफिसर हैं और अब उनका भारत सरकार से कोई संबंध नहीं है। वो ईरान में अपना व्यापार कर रहे हैं।  यहां पढ़िए कुलभूषण जाधव से जुड़े हर पहलू-
विज्ञापन


कुलभूषण को 3 मार्च 2016 को पाकिस्तान ने गिरफ्तार किया। पाकिस्तान ने कहा कि वो पाकिस्तान में जासूसी के लिए घुसपैठ कर रहे थे। पाकिस्तान ने पाकिस्तानी सेना और सूचना मंत्री की साझा प्रेस कांफ्रेंस में गिरफ्तार कुलभूषण का वीडियो  दिखाया था। जिसमें कुलभूषण ने माना था कि वो रॉ के एजेंट हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने दिखाया 'भारतीय जासूस' का वीडियो

इस पर भारत ने कहा था कि वीडियो में पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव से जबरन कबूल करवाया जा रहा है और गलतबयानी के लिए निर्देशित किया जा रहा है। भारत ने कहा उनका रॉ के साथ कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कथित रॉ एजेंट के पाक सेना के वीडियो पर भारत का करारा जवाब

पाकिस्तान ने भी स्वीकार किया कि उनके पास कुलभूषण जाधव के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा था कि सरकार ने जो दस्तावेज रखे हैं वह निर्णायक प्रमाण नहीं हैं। 
ये भी पढ़ें- पाक की खुली पोल, सरताज अजीज ने माना कुलभूषण जाधव के खिलाफ सुबूत नहीं

जाधव को सजा मिलने के बाद भारत ने लिए ये फैसले

 All that you want to know about Kulbhushan Jadhav
डेमो पिक
इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी बात से पलटी मार ली थी और कहा था कि उसके पास इस मामले में पर्याप्त सबूत हैं। पाकिस्तान ने कहा था कि वो उन सबूतों को संयुक्त राष्ट्र को सौंपेगा। 
ये भी पढ़ें- कुलभूषण जाधव की रिहाई के मामले में पाकिस्तान ने मारी पलटी, कहा सबूतों की कोई कमी नहीं

सोमवार को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने अचानक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुना दी। 
ये भी पढ़ें- कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में होगी फांसी?

जाधव को मौत की सजा देने पर भारत सरकार ने पाकिस्तान का कड़ा विरोध किया और कहा कि इस मामले में पाकिस्तान के द्वारा न्याय के नैसर्गिक सिद्धांत और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है। भारत ने कुलभूषण जाधव को दी गई फांसी की सजा को सुनियोजित हत्या करार दिया। 
ये भी पढ़ें- कुलभूषण की फांसी पर भड़का भारत, PAK राजदूत तलब, बताया हत्या की 'सोची समझी' साजिश

भारत ने पाकिस्तानी सैन्य अदालत के इस फैसले के विरोध में बुधवार को 11 पाकिस्तानी कैदियों की रिहाई रोकने का फैसला किया है। 
ये भी पढ़ें- कुलभूषण जाधव को फांसी पर भारत का पलटवार, पाक कैदियों को नहीं करेंगे रिहा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed