फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   We have not enough evidence against indian psy

हमारे पास भारतीय जासूस के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं : पाक

Thu, 08 Dec 2016 10:53 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Thu, 08 Dec 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
We have not enough evidence against indian psy
- फोटो : PTI

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने आखिरकार आज यह स्वीकार कर ही लिया कि मार्च में गिरफ्तार किए गए भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव के खिलाफ हमारी सरकार और एजेंसियों के पास पुख्ता सबूत नहीं हैं। 

विज्ञापन


जियो टीवी के हवाले से बताया गया कि सरताज अजीज ने पाक में संसद के ऊपरी सदन ‘सीनेट चैंबर’ के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि - ‘‘हिरासत में लिए गए भारतीय जासूस के खिलाफ सरकार ने सिर्फ ‘अपर्याप्त सबूत’ पेश किए हैं।’’
विज्ञापन


अजीज ने कहा कि सरकार ने जो दस्तावेज रखे हैं वह निर्णायक प्रमाण नहीं हैं। इसलिए अब यह संबंधित अथॉरिटी पर निर्भर करता है कि वह कुलभूषण पर हमें दस्तावेज देने में कितना समय लेते हैं, क्योंकि वर्तमान दस्तावेज नाकाफी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान ने ईरान से प्रवेश करते हुए बलूचिस्तान में विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया था। पाक अधिकारियों ने जाधव का वह वीडियो भी जारी किया था जिसमें वह मान रहा था कि वह एक भारतीय नौसैनिक अधिकारी है। भारत ने उसी वक्त पाकिस्तान की इस हरकत का विरोध किया था भारत ने शक जताया था कि शायद जाधव को अगवा किया गया है।

जाधव को लेकर पाक ने किए थे झूठे दावे

We have not enough evidence against indian psy

पाक सेना ने कुलभूषण जाधव को गिरफ्तार करने के बाद कई झूठे दावे किए थे। उसने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि कुलभूषण ने मान लिया है कि वह भारतीय खुफिया सेवा ‘रॉ’ के लिए बलूचिस्तान में काम कर रहा था।

पाक ने दावा किया कि जाधव भारतीय नौसेना का अधिकारी है और उसे सीधे ‘रॉ’ प्रमुख हैंडल करते हैं। उसे एनएसए के संपर्क में भी बताया गया। पाक सेना ने कहा था कि - ‘आपका मंकी (जासूस) हमारे पास है और उसने वह कोड भी बताया जिससे वह ‘रॉ’ से संपर्क करता था।’

भारत ने तुरंत खारिज किए थे पाक आरोप

We have not enough evidence against indian psy
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप - फोटो : ANI

पाक सेना के दावे के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वीडियो में वाला शख्स जो बातें कह रहा है, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। उसने जो भी कहा है वह दबाव में कहा है। हालांकि भारत सरकार ने माना कि जाधव भारतीय नागरिक ही है और नौसेना में अफसर रह चुका है, लेकिन स्पष्ट किया कि वह रिटायर हो चुका है।

और कानूनी तौर पर ईरान में अपना व्यवसाय करता था। भारत ने कहा था कि हिरासत में लेकर भारतीय नागरिक को परेशान किया जा रहा है। भारत ने दूतावास के अधिकारियों से जाधव की मुलाकात कराने की बात भी कही थी, जिसे पाक ने ठुकरा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed