सभी राज्यों को मिलना चाहिए जीएसटी का मुआवजा, यह संवैधानिक अधिकार: केरल सीएम
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को कहा, 'केरल का मानना है कि जीएसटी का मुआवजा सभी राज्यों को दिया जाना चाहिए। यह राज्यों का एक संवैधानिक अधिकार है। इसके अलावा सीएम ने लोगों से ओणम पर्व को लेकर भी विनती की। उन्होंने कहा कि इस साल ओणम त्योहार तब हो रहा है, जब राज्य में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी हो रही है। यह एक ऐसा त्योहार है जो भविष्य के लिए आशा देता है। हमें सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसका जश्न मनाना चाहिए। सभी सार्वजनिक सभाओं और सार्वजनिक समारोहों से बचा जाना चाहिए।
Kerala stands firm that GST compensation should be given to all the states. It is a constitutional right of the states: Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan pic.twitter.com/nk2W08IgiS
— ANI (@ANI) August 29, 2020
मुख्यमंत्री ने राज्य में कोरोना संक्रमण पर जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश में 2397 नए मामले सामने आए हैं और छह लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 23,277 हो गई है।