{"_id":"6534bb2ce63e2f31150f03f6","slug":"all-ranks-of-fire-and-fury-corps-salute-the-supreme-sacrifice-of-agniveer-gawate-akshay-laxman-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Sacrifice: सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर ने अग्निवीर की शहादत को किया सलाम, कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Agniveer Sacrifice: सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर ने अग्निवीर की शहादत को किया सलाम, कही ये बात
Sun, 22 Oct 2023 11:33 AM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:33 AM IST
सार
फायर एंड फ्यूरी कोर ट्वीट किया है कि कोर के सभी रैंक सियाचिन की दुर्गम ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान अग्निवीर (ऑपरेटर) गावटे अक्षय लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर की शहादत
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर ने अग्निवीर की शहादत पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। फायर एंड फ्यूरी कोर ट्वीट किया है कि कोर के सभी रैंक सियाचिन की दुर्गम ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान अग्निवीर (ऑपरेटर) गावटे अक्षय लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
"All ranks of Fire and Fury Corps salute the supreme sacrifice of Agniveer (Operator) Gawate Akshay Laxman, in the line of duty, in the unforgiving heights of Siachen and offer deepest condolences to the family", tweets Fire and Fury Corps, Indian Army pic.twitter.com/wULjZm7gft
— ANI (@ANI) October 22, 2023विज्ञापन
बता दें कि कुछ दिनों पूर्व पंजाब के मानसा के अग्निवीर अमृतपाल सिंह की मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान सेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिए जाने पर पंजाब के विपक्षी दलों ने दुख जताया था। हालांकि सेना ने बयान जारी कर अमृतपाल की मौत सर्विस राइफल से लगी गोली से होना बताया था और कहा था कि मौजूदा नीति के अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया।
विज्ञापन
परिजन को कई तरह की सहायता दी जाएगी
सूत्रों के मुताबिक, अग्निवीरों की शर्तों में निधन की स्थितियों के बारे में भी जिक्र है। ऐसे में युद्ध में हताहत अग्निवीर के मृतक के निकटतम परिजन को कई तरह की सहायता दी जाएगी। इनमें 48 लाख रुपये गैर-अंशदायी बीमा, 44 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, सरकार के समान योगदान और ब्याज के साथ अग्निवीर द्वारा योगदान की गई सेवा निधि (30%) शामिल है। परिजनों को मृत्यु की तारीख से चार साल पूरे होने तक शेष कार्यकाल के लिए वेतन (13 लाख रुपये से अधिक) भी मिलेगा। उन्हें सशस्त्र बल युद्ध हताहत निधि से आठ लाख रुपये का योगदान भी दिया जाएगा।