{"_id":"57a666d74f1c1bb61f2b8c9c","slug":"all-prosecution-witnesses-were-completed-in-the-asaram-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम केस में अभियोजन पक्ष के सभी गवाहों के बयान पूरे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आसाराम केस में अभियोजन पक्ष के सभी गवाहों के बयान पूरे
एजेंसी/ जोधपुर
Updated Sun, 07 Aug 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाराम द्वारा नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न मामले में ट्रायल कोर्ट में अभियोजन पक्ष के सभी गवाहों से बयान पूरे हो गए। पीड़ित लड़की के वकील पीसी सोलंकी ने कहा कि शनिवार को अभियोजन पक्ष के अंतिम गवाह के रूप में दूरसंचार कंपनी के प्रतिनिधि से बचाव पक्ष ने जिरह की।
विज्ञापन
सोलंकी ने कहा कि अदालत ने अब 23 अगस्त को इस मामले में आरोपी आसाराम के बयान दर्ज करने को कहा है। इस मामले में अभियोजन पक्ष के 59 गवाह थे जिनमें से 14 को हटा दिया गया।
विज्ञापन
इनमें से एक गवाह अमृत प्रजापति को सूरत में गोली मार दी गई थी। इस बीच आसाराम की नौवीं जमानत अर्जी पर सुनवाई भी शुक्रवार को हाईकोर्ट में पूरी हो गई और अदालत ने इस पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
विज्ञापन