फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All passenger trains canceled till 31 March, Railways relaxed rules for refund of fare from 21 March to 21 June

भारतीय रेल इतिहास में पहली बार 31 मार्च तक यात्री ट्रेनें बंद, किराया वापसी नियम में भी ढील

Sun, 22 Mar 2020 01:59 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 22 Mar 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
All passenger trains canceled till 31 March, Railways relaxed rules for refund of fare from 21 March to 21 June
कोरोना वायरस के चलते ट्रेनें रद्द - फोटो : PTI/ Amar Ujala

कोरोना वायरस के चलते भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया है कि सभी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन 31 मार्च तक बंद रहेंगी। साथ ही रेलवे ने उन यात्रियों का किराया लौटाने के नियमों में ढील दी जिन्होंने 21 मार्च से 21 जून के बीच यात्रा करने के लिए टिकट बुक कराई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


एक आदेश में कहा गया है कि रेलवे द्वारा 21 मार्च से 21 जून के बीच रेलगाड़ी रद्द की जाती है तो यात्रा की तारीख से तीन महीने के अंदर टिकट काउंटर पर टिकट दिखाकर किराया वापस लिया जा सकता है। वर्तमान में यह समय सीमा तीन दिन या 72 घंटे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन रद्द न होने और यात्री द्वारा यात्रा रद्द किए जाने की स्थिति में यात्रा की तारीख से तीन महीने के भीतर टिकट जमा रसीद (टीडीआर) जमा की जा सकती है। आदेश में कहा गया कि टीडीआर सौंपने के 60 दिन के भीतर किराया वापस पाने के लिए मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी को टीडीआर सौंपा जा सकता है। ट्रेन की यात्रियों की सूची द्वारा पुष्टि होने पर किराया वापस मिल सकता है।

इसमें कहा गया है कि जो यात्री 139 के द्वारा यात्रा रद्द कर किराया वापस पाना चाहते हैं, वे यात्रा की तारीख से 30 दिन पहले काउंटर से किराया वापस ले सकते हैं।

गौरतलब हो कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनें का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा। इसमें प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे बोर्ड की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया।


रेलवे के कार्यकारी निदेशक की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि कोलकाता मेट्रो, कोंकण रेलवे, उपनगरीय ट्रेनें नहीं चलेंगीं, लेकिन आज रात 12 बजे तक उपनगरीय ट्रेनें, कोलकाता मेट्रो की सेवाएं जारी रहेगीं। आज रात के बाद इन्हें भी 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया जाएगा। वैसी ट्रेनें जो 22 तारीख से चार घंटे पहले चलनी शुरू हुई थीं, वो अपने गंतव्य स्थान तक जाएंगी।

रेलवे ने यात्री को राहत देते हुए कहा है कि टिकट कैंसिल करवाने पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा। यात्रियों को टिकट पूरा पैसा वापस किया जाएगा। रेलवे ने कहा है कि यात्रियों को आसानी से पैसा वापस मिल सके इसके लिए बेहतर इंतजाम किया जाएगा। जरूरी वस्तुओं की सप्लाई जारी रखने के लिए मालगाड़ियां चलती रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed