फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Meeting Today Latest News in Hindi: All party meeting of Home minister Amit shah on Coronavirus situation all live updates, Congress AAP BSP join the meeting

सर्वदलीय बैठक में गृह मंत्री शाह ने कहा, 20 जून से दिल्ली में हर रोज 18,000 कोविड-19 जांचें

Mon, 15 Jun 2020 11:34 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 15 Jun 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah Meeting Today Latest News in Hindi: All party meeting of Home minister Amit shah on Coronavirus situation all live updates, Congress AAP BSP join the meeting
कोरोना से लड़ने को अमित शाह ने संभाली कमान - फोटो : ANI

दिल्ली में कोरोना के बेतहाशा बढ़ रहे मामलों से निपटने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में हुई सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, आम आदमी पार्टी की तरफ से संजय सिंह, कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी शामिल हुए। 

विज्ञापन


बैठक के बाद आदेश गुप्ता ने कहा, 'गृह मंत्री ने कहा है कि 20 जून तक दिल्ली सरकार हर रोज 18,000 कोविड-19 जांच करने लगेगी।' गुप्ता ने कहा, 'बैठक में भाजपा ने सुझाव दिया कि निजी अस्पतालों में इलाज के लिए दरें तय होनी चाहिए। मामले का संज्ञान लेते हुए, गृह मंत्री ने एक समिति गठित की है जो दो दिनों के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट के आधार पर, निजी अस्पतालों के लिए मूल्य निर्धारित किए जाएंगे।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, इस बैठक में सभी पार्टियों के मुख्य नेताओं के अलावा केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी हेल्थ भी शामिल हुए।
 
वहीं, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा, 'मुख्यमंत्री भ्रामकता पैदा कर रहे हैं और निजी अस्पतालों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हमने गृह मंत्री को इस संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं, उन्होंने इसे स्वास्थ्य सचिव के द्वारा जांच के लिए भेजा है। 2609 बिस्तरों वाले तीन बड़े अस्पतालों का निर्माण दिसंबर 2019 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन वह कहां है? दिल्ली सरकार कौन सा खेल खेल रही है?'

चौधरी ने कहा, 'सभी को परीक्षण का अधिकार होना चाहिए। सभी देशों द्वारा परीक्षण और ट्रेसिंग नीति के माध्यम से ही उपचार संभव है, गृह मंत्री ने इस बात को स्वीकार किया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि नई परीक्षण नीति के तहत सभी को परीक्षण का अधिकार होगा।'

गृह मंत्री के साथ बैठक के बाद आप सांसद संजय सिंह ने कहा, 'राज्य सरकार के अस्पताल में 1900 बेड और केंद्र सरकार के अस्पताल में 2000 बेड बढ़ाने का प्रस्ताव आया है। निजी अस्पताल में 1178 बेड बढ़ेंगे। 500 कोच के जरिए 8000 बेड बढ़ेंगे और आने वाले दिनों में 500 कोच और लेकर 16,000 बेड बढ़ाने की बात कही गई।'

सूत्रों ने बताया है कि गृह मंत्री द्वारा की जाने वाली बैठक में कांग्रेस ने मांग की कि कोविड-19 की जांच सभी को मुहैया करवाई जाए, क्योंकि यह सभी का अधिकार है। कांग्रेस ने यह भी मांग की कि हर उस परिवार को 10,000 रुपये का भुगतान किया जाए, जिसका सदस्य संक्रमित है या कंटेनमेंट जोन में रहता है। मिली जानकारी के अनुसार, राजनीतिक पार्टियों से कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर सुझाव मांगे गए कि किस तरीके से दिल्ली को कोरोना जैसी महामारी के संकट से निजात दिलाई जा सके। 

आपसी मतभेद भुलाकर साथ काम करने की जरूरत

इससे पहले, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गृह मंत्री की ओर से जो बैठक बुलाई गई है उसमें दिल्ली की जनता के हित में सुझाव देंगे। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।


गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने कार्यकर्ताओं से आग्रह करें कि दिल्ली सरकार द्वारा जारी कोरोना से बचाव के दिशानिर्देशों को धरातल पर लागू करें। शाह ने कहा कि सभी दलों को आपसी राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर दिल्ली के लोगों के लिए एक साथ काम करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें दिल्ली के नेताओं से कोरोना संक्रमण से बचाव के सुझाव और उपाय पर विस्तृत चर्चा की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed