फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All Party Meeting in Darjeeling to control unrest and shutdown

दार्जिलिंग में स्थिति सुधारने के लिए दूसरी सर्वदलीय बैठक, टिकी हैं सबकी निगाहें

Sun, 10 Sep 2017 09:43 PM IST
 ब्यूरो/ अमर उजाला, दार्जिलिंग 
 ब्यूरो/ अमर उजाला, दार्जिलिंग  Updated Sun, 10 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
All Party Meeting in Darjeeling to control unrest and shutdown

अलग गोरखालैंड की मांग को लेकर लगभग तीन महीने से बेमियादी बंद और हिंसा से जूझ रहे दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में स्थिति सुधारने के लिए मंगलवार को सिलीगुड़ी में दूसरी सर्वदलीय बैठक होने वाली है। इस बैठक पर तमाम राजनीतिक दलों और आम लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन

 
पर्वतीय क्षेत्र के ज्यादातर दलों का कहना है कि उन्हें बैठक का औपचारिक न्योता नहीं मिला है। बावजूद इसके वे बैठक में हिस्सा लेंगे। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने बैठक में शामिल होने की बात कही है, लेकिन मोर्चा से निष्कासित नेता विनय तमांग ने मोर्चा की मंशा पर सवाल उठाते हुए भूख हड़ताल शुरू करने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


पढ़ें- पश्चिम बंगाल पुलिस ने GJM के 11 नेताओं को किया गिरफ्तार    
विज्ञापन
विज्ञापन


तमांग ने आरोप लगाया कि गोरखा मोर्चा नेतृत्व सर्वदलीय बैठक के मुद्दे पर आम लोगों को गुमराह कर रहा है। विमल गुरुंग ने पहले कहा था कि मोर्चा 12 सितंबर की बैठक में हिस्सा नहीं लेगा, लेकिन अब महासचिव रोशन गिरि ने दावा किया है कि मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल बैठक में हिस्सा लेगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा नेतृत्व के इस असमंजस की वजह से आम लोगों को तीन महीने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


उधर, गोरखा मोर्चा की केंद्रीय समिति के सदस्य स्वराज थापा ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला पहले ही हो चुका है। इसलिए इस मुद्दे पर भ्रम की कोई गुंजाइश नहीं है। 

गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट (जीएनएलएफ) ने भी बातचीत शुरू होने के बाद भूख हड़ताल पर जाने के तमांग के फैसले पर सवाल उठाया है। जीएनएलएफ महासचिव महेंद्र छेत्री ने उम्मीद जताई कि दूसरे दौर की बैठक का नतीजा सकारात्मक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed