{"_id":"571eaeff4f1c1b0c75a91d8a","slug":"all-mobile-phones-will-have-panic-button","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का फैसलाः हर मोबाइल फोन में होगा पैनिक बटन, महिलाओं को मिलेगा फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार का फैसलाः हर मोबाइल फोन में होगा पैनिक बटन, महिलाओं को मिलेगा फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Apr 2016 05:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आगामी एक जनवरी से देश में बिकने वाले सभी मोबाइल फोनों में पैनिक बटन अनिवार्य कर दिया है। इस पैनिक बटन को दबाते ही महिलाएं पुलिस के संपर्क में आ जाएंगी।
विज्ञापन
सरकार मोबाइल फोन में ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम को भी लागू करने जा रही है, ताकि मोबाइल फोन रखने वाले किसी भी व्यक्ति के स्थान का आसानी से पता लगाया जा सके। इस संबंध में सोमवार को संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन
अधिसूचना के मुताबिक आगामी एक जनवरी, 2017 से भारत में उन्हीं मोबाइल फोनों की बिक्री हो पाएगी जिनमें पैनिक बटन होगा। वहीं एक जनवरी, 2018 से जीपीएस की सुविधा के बगैर मोबाइल फोन की बिक्री की इजाजत नहीं होगी। पैनिक बटन मुख्यत: स्मार्टफोन में होगा, लेकिन बिना इंटरनेट की सुविधा वाले मोबाइल फोन में 5 व 9 अंक दबाकर आपातकालीन संपर्क किया जा सकेगा।
विज्ञापन