फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All india radio will start program in Baloch language

पाक पर एक और वार: बलूच भाषा में कार्यक्रम चलाएगा AIR

Wed, 31 Aug 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Aug 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
All india radio will start program in Baloch language

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बलूचिस्तान में ‌मानवाधिकारों के हनन का मुद्दा उठाए जाने के बाद दुनियाभर में बलूचों के बीच भारत को लेकर बने सकारात्मक माहौल को देखते हुए सरकार ने अब एक और दांव चलने की तैयारी कर ली है। देशभर में रेडियो का प्रसारण करने वाले ऑल इंडिया रेडियो अब जल्द ही बलूच भाषा में भी कार्यक्रम चलाएगा। सरकार ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। 

विज्ञापन


बता दें कि कश्मीर में लगातार जारी हिंसा के पीछे पाकिस्तान का हाथ सामने आने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए जा अत्याचारों को पूरी दुनिया के सामने उठाकर उस पर कूटनीतिक दबाव बना दिया था। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम को पाक सेना का अत्याचार झेल रहे बलूचों ने हाथों हाथ लिया ‌था। इसके बाद से ही दुनियाभर में बलूचिस्तानी लोग पाकिस्तान और चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बलूचिस्तान में भी अब पाकिस्तान से अलग होने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के कदम से पाक पर बढ़ेगा दबाव

All india radio will start program in Baloch language

अब तक दूसरों के घरों में आग भड़काने वाला पाकिस्तान भारतीय प्रधानमंत्री के इस दांव के बाद से ही बैकफुट पर है। वहीं दुनियाभर में पाकिस्तान के खिलाफ भी माहौल बनना शुरू हो गया है। ऐसे में भारत ने पाकिस्तान पर एक और कूटनीतिक दांव चलने की तैयारी कर ली है।

इसी कड़ी में अब देशभर में रेडियो कार्यक्रम का प्रसार करने वाला ऑल इंडिया रेडियो बलूच भाषा में भी कार्यक्रम प्रसारित करेगा। एएनआई की सूचना के अनुसार ऑल इंडिया रेडिया को इसके लिए सरकार से अनुमति भी मिल गई है। जिसके बाद वह जल्द ही बलूच भाषा के कार्यक्रम प्रसारित शुरू कर देगा। 

बता दें कि सरकारी प्रसारणकर्ता ऑल इंडिया रेडियो लगभग सभी भारतीय भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित करता है। वहीं बलूच भाषा में कार्यक्रम प्रसारित करने को एक तरह से बलूचिस्तानी लोगों के समर्थन के तौर पर भी देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed