Maha Kumbh: 'वक्फ की जमीन पर महाकुंभ' वाले बयान पर घिरे एआईएमजे के अध्यक्ष; ऋतंभरा का पलटवार- बंद हो साजिश
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि प्रयागराज के मुसलमानों ने वक्फ की जमीन पर मेले की अनुमति देकर बड़ा दिल दिखाया है और हिंदुओं को भी मुसलमानों को इस आयोजन में प्रवेश की अनुमति देकर इसका बदला चुकाना चाहिए। उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की तरफ से गैर-हिंदुओं को कुंभ में प्रवेश करने से रोकने के आह्वान की निंदा की।
विस्तार
वहीं मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के इस बयान पर साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि, 'महाकुंभ में सभी को आना चाहिए। 12 कुंभ के बाद ऐसा महापूर्ण कुंभ आता है। उन्होंने आगे कहा कि, जिन्होंने धर्म के आधार पर देश को बांटा, वे वक्फ की साजिश के तहत भारत की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, इस साजिश को रोका जाना चाहिए। वक्फ की सारी संपत्तियां सरकारी होनी चाहिए। महाकुंभ को लेकर कोई राजनीति नहीं हो रही है, यह धर्म और पुण्य पाने का स्थान है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On All India Muslim Jamaat president Maulana Shahabuddin Razvi Barelvi reportedly supporting the claim that the Maha Kumbh is being organised on Waqf land, Sadhvi Rithambara says, " Everybody should attend the Maha Kumbh. After 12 Kumbhs, such… pic.twitter.com/GiT9iO40ZJ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 5, 2025
इधर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने इस मामले में कहा कि, 'सच्चाई यह है कि प्रयागराज कुंभ बहुत प्राचीन है। तब इस्लाम का अस्तित्व ही नहीं था,उन्हें कुंभ का इतिहास नहीं पता। इसीलिए वह कह रहे हैं कि यह वक्फ की जमीन पर हो रहा है, यह सच नहीं है'।#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On All India Muslim Jamaat president Maulana Shahabuddin Razvi Barelvi reportedly supporting the claim that the Maha Kumbh is being organised on Waqf land, Sadhvi Rithambara says, " Those who divided the country based on religion, they are capturing… pic.twitter.com/MSXw3IsYh6
— ANI (@ANI) January 5, 2025
#WATCH | "The truth is that Prayagraj Kumbh is very ancient. Islam did not even exist back then...He doesn't know the history of Kumbh. That is why he is saying that this is being held on Waqf land, this is not true..," says Chief Priest of Shri Ram Janmabhoomi Temple, Acharya… pic.twitter.com/jEv9QUWuKq
— ANI (@ANI) January 5, 2025