फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All future election will be held on VVPAT: CEC Nasim Zaidi

हमारा कोई खास नहीं, सब पार्टियां बराबर, आगे VVPAT से ही होंगे चुनाव: आयोग

Sat, 13 May 2017 08:48 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला Updated Sat, 13 May 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
All future election will be held on VVPAT: CEC Nasim Zaidi
naseem jaidi - फोटो : ani

केंद्रीय चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि आने वाले सभी चुनाव वीवीपैट के जरिए होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने वीवीपैट के लिए फंड समेत सभी व्यवस्थाओं का वादा किया है। ऐसे में आने वाले समय में सभी चुनाव वीवीपैट के जरिए होंगे। इस बैठक की शुरुआत में ही चुनाव आयुक्त ने कहा कि हमारे लिए कोई पार्टी खास नहीं है। हम सभी के लिए बराबर हैं।

विज्ञापन


वीवीपैट ईवीएम के साथ लगाई जाने वाली एक मशीन है जिसमें से उस चुनाव चिन्ह की पर्ची निकलती है जिसे वोट किया जाता है। इसका फायदा ये है किसी भी तरह का विवाद होने पर पर्चियों की गिनती कर सही गणना की जा सकेगी। अभी तक चुनाव आयोग कुछ जगहों पर ही चुनाव में वीवीपैट का इस्तेमाल करता था, पर आने वाले समय में सभी मशीनों में इसकी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

 

 

 

बैठक की शुरुआत में मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि चुनाव आयोग सभी दलों को मौका देगा कि वो बता सकें कि ईवीएम किस तरह से हैक हो सकती है। इस बैठक में ईवीएम को लेकर भी प्रेजेंटेंशन दी गई की किस तरह से ईवीएम पूरी तरह से हैकप्रूफ है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा में ईवीएम जैसी मशीन को हैक करके दिखाने के मामले में कहा कि सौरभ भारद्वाज ने जिस मशीन को दिखाया, वो ईवीएम जैसी मशीन रही होगी, पर चुनाव आयोग की ईवीएम मशीन नहीं थी। हमारी ईवीएम मशीन पूरी तरह से सुरक्षित है।

बता दें कि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में चुनाव आयोग ने सभी दलों की बैठक बुलाई थी, जिसमें ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था समेत तमाम जानकारियां राजनीतिक दलों के नुमाइंदों को दी गई। इसी बैठक के बाद चुनाव आयुक्त ने आने वाले सभी चुनावों में वीवीपैट के इस्तेमाल की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed