{"_id":"58530a1a4f1c1bdc3964a5fd","slug":"all-cases-of-land-acquisition-will-be-recorded-in-the-computer","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण के सभी मुकदमें कंप्यूटर में होंगे दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भूमि अधिग्रहण के सभी मुकदमें कंप्यूटर में होंगे दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 16 Dec 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी मुकदमों की जानकारी कंप्यूटर में दर्ज की जाएगी। प्रदेश सरकार इन मुकदमों को कंप्यूटराइज करना प्रारंभ कर दिया है। मुख्य सचिव की ओर से हलफनामा दाखिल कर इस बात की जानकारी हाईकोर्ट को दी गई है।
विज्ञापन
कोर्ट ने मुख्य सचिव को 16 दिसंबर तक बताने को कहा है कि मुकदमों में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार क्या कर रही है। अधिवक्ता सतीश चतुर्वेदी को इस मामले में एमिकस क्यूरी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
बृजेंद्र सिंह की प्रथम अपील पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी ने मुख्य सचिव को भूमि अधिग्रहण के सभी मुकदमों को कंप्यूटराइज करने का आदेश दिया था। मुख्य स्थायी अधिवक्ता रमेश उपाध्याय ने हाईकोर्ट से भी मुकदमों की सूचना उपलब्ध कराने के लिए कहा था ताकि जानकारी कंप्यूटर में दर्ज की जा सके।
विज्ञापन
मुख्य सचिव के हलफनामे में बताया गया कि मुकदमों को कंप्यूटराइज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। निचली अदालतों में तमाम ऐसे मुकदमे हैं जिनमें 25 वर्षों में पत्रावली पेश नहीं की जा सकी है। कोर्ट ने कहा कि सभी मुकदमे कंप्यूटराइज होने से आवश्यकता पड़ने पर पत्रावली आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।