{"_id":"56e037a54f1c1bee418b456d","slug":"all-39-indian-held-hostages-in-iraq-by-isis-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी जीवित हैं इराक में अगवा किए गए 39 भारतीय: सुषमा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब भी जीवित हैं इराक में अगवा किए गए 39 भारतीय: सुषमा
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली।
Updated Wed, 09 Mar 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज ने बुधवार को लोकसभा में फिर से का दावा किया
- फोटो : PTI
इराक के मोसुल शहर से करीब 20 महीने पूर्व आतंकी संगठन आईएस द्वारा अगवा किए गए करीब 39 भारतीय नागरिक अब भी जीवित हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को लोकसभा में फिर से इस आशय का दावा किया। उन्होंने बताया कि अरब देशों के दो राष्ट्राध्यक्षों ने हाल ही में अगवा किए गए भारतीयों के जीवित होने की जानकारी दी है। अगवा भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के लिए सरकार शीर्ष स्तर पर 15 अरब देशों से संपर्क में है।
विज्ञापन
इस दौरान विदेश मंत्री ने अपहर्ताओं के चंगुल से भागे हरजीत मसीह के उस दावे का खंडन किया जिसमें उन्होंने अगवा किए गए सभी भारतीयों की हत्या कर दिए जाने का दावा किया था। लोकसभा में शिरोमणि अकाली दल के सदस्य प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने प्रश्नकाल के दौरान अगवा भारतीयों के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्थिति साफ न हो पाने के कारण पीड़ित परिवार बेहद चिंतित हैं। इस पर विदेश मंत्री ने कहा कि अगवा किए गए सभी भारतीय जीवित हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई अरब देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी इसकी पुष्टि हुई है। दो देशों के शासनाध्यक्षों ने बताया है कि सभी जीवित और सुरक्षित हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि चूंकि ये सभी आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए हैं, इसलिए इनकी सकुशल रिहाई में मुश्किलें आ रही हैं। मगर सरकार की ओर से प्रयास जारी हैं। अरब देशों की ओर से इस संबंध में सरकार को शुरू से ही सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन