पोरबंदर दुर्घटना: एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों की सभी 330 उड़ानों पर रोक, एचएएल कर रही है जांच; कल आ सकता है फैसला
गुजरात के पोरबंदर में हुए दुर्घटना के बाद एचएएल ने एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों की सभी उड़ान पर रोक लगा दिया है। मामले में एचएएल ने इस दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। साथ ही सूत्रों का माने तो शनिवार तक फैसला सामने आ जाएगा कि हेलिकॉप्टर बेड़ा फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार होगा या नहीं।
विस्तार
शनिवार तक आ जाएगा फैसला
वहीं मामले में रक्षा सूत्रों ने बताया कि शनिवार तक यह निर्णय लिया जाएगा कि स्वदेशी हेलिकॉप्टर बेड़ा फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार होगा या फिर एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों की उड़ान पर रोक जारी रखा जाएगा। बता दें कि पोरबंदर में 5 जनवरी को हुए दुर्घटना में भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलिकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीनों कर्मियों की मौत हो गई थी।
हेलिकॉप्टर के डिजाइन पर सवाल
मामले में एचएएल की सूत्रों ने बताया कि हेलिकॉप्टर का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद कर लिया गया है और इसका विश्लेषण किया जा रहा है, जिससे दुर्घटना के सटीक कारण का पता चल सके। दरअसल एचएएल ने एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर के डिजाइन की समीक्षा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन एजेंसियों से करवाई थी और यह कहा गया कि हेलिकॉप्टर का डिजाइन सही है।
हेलिकॉप्टरों के कुछ हिस्सों में होगा बदवाल
एचएएल ने तटरक्षक बल के साथ एक पांच साल का प्रदर्शन-आधारित समझौता भी किया है और हेलिकॉप्टरों के कुछ हिस्सों को बदलने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। हेलिकॉप्टरों के नियंत्रण छड़ों को स्टील से सुसज्जित किया गया है ताकि दुर्घटनाओं के कारणों को दूर किया जा सके। एचएएल ने फ्रांसीसी कंपनी सफ्रान के साथ भी इंजन की समीक्षा की है, जो इन हेलिकॉप्टरों के इंजन का निर्माण करती है।