फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alka Lamba can resign in case of withdrawing Rajiv Gandhi's Bharat Ratna in Delhi Assembly

दिल्ली विधानसभा में राजीव गांधी के भारत रत्न को वापस लेने की सियासत, आप विधायक अलका लाम्बा ‘शहीद’!

Sat, 22 Dec 2018 12:29 AM IST
यशवीर सिंह अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Sat, 22 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
Alka Lamba can resign in case of withdrawing Rajiv Gandhi's Bharat Ratna in Delhi Assembly

आम आदमी पार्टी में एक बार फिर घमासान छिड़ गया है। दिल्ली विधानसभा में राजीव गांधी के भारत रत्न सम्मान को वापस लेने के प्रस्ताव की सियासत में आप विधायक अलका लाम्बा का इस्तीफा होने की खबर है। वहीं पार्टी के एक अन्य विधायक सोमनाथ भारती पर भी कार्रवाई किये जाने की संभावना है।  शुक्रवार का दिन आम आदमी पार्टी के लिए भारी हलचल हुआ साबित हुआ। 

विज्ञापन


तिलक नगर से आप विधायक जनरैल सिंह दिल्ली विधानसभा में राजीव गांधी के भारत रत्न सम्मान को वापस लिए जाने के सन्दर्भ में एक प्रस्ताव पास कराना चाहते थे। इसके लिए पूरा ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया था। लेकिन अगले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी इस समय कांग्रेस से बातचीत कर रही है। वह कांग्रेस को नाराज करने का कोई भी जोखिम नहीं ले सकती थी। यही कारण है कि अंतिम समय में राजीव गांधी के भारत रत्न सम्मान को वापस लेने की बात को प्रस्ताव में से हटा दिया गया था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तब आप मंत्री सत्येन्द्र जैन ने प्रस्ताव पर अपना पक्ष रखा। बाद में प्रस्ताव पास कर दिया गया। आम आदमी पार्टी के विधायक जनरैल सिंह ने सदन के बाहर मीडिया को उस प्रस्ताव के पास होने की जानकारी दी जिसमें राजीव गांधी के भारत रत्न सम्मान को वापस लेने की बात कही गई थी। मीडिया में इस खबर के चलने के बाद हंगामा मच गया। मामले की जानकारी लगते ही आम आदमी पार्टी हरकत में आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक ट्वीट कर इस मामले में सफाई दी और कहा कि राजीव गांधी पर कोई प्रस्ताव पास नहीं किया गया है। सौरभ भारद्वाज के मुताबिक एक विधायक ने हाथ से प्रस्ताव पर राजीव से भारत रत्न वापस लेने की बात लिख दी थी। लेकिन यह स्पष्ट कर दिया गया कि इस तरह से किसी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जा सकता।    

वहीं, बताया जा रहा है कि अलका लाम्बा को पारी से निकाल दिया गया है। उनसे इस्तीफा देने के लिए भी कह दिया गया है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पार्टी उनसे कई वजहों से असहज महसूस कर रही थी। इसी वजह से इस मुद्दे पर पार्टी के रुख से अलग राह अपनाने की वजह से उनसे इस्तीफा मांगा गया है। लेकिन अलका लांबा ने खुद उस कॉपी को ट्वीट कर दिया जिसमें राजीव गांधी पर प्रस्ताव शामिल किया गया था। इससे अरविंद केजरीवाल की खूब किरकिरी हो रही है। 

दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस मामले को आम आदमी पार्टी की नूरा कुश्ती बताया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ से आप विधायक मीडिया के सामने आकर राजीव गांधी के भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव पास होने की बात सदन को बताते हैं, वहीं उन्हीं की पार्टी के प्रवक्ता ऐसी बात होने से इनकार करते हैं। 


इससे एक तरफ तो जनरैल सिखों से सहानुभूति पाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पार्टी कांग्रेस को भी नाराज नहीं करना चाहती है क्योंकि अगले ही साल लोकसभा चुनाव में वह कांग्रेस के साथ गठबंधन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सिखों के कत्लेआम के राजनीतिक इस्तेमाल की यह बेहद घटिया साजिश है और आम आदमी पार्टी को इससे बाज आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed