फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alisha Patel a transwoman from Gujarat gets recognized by the State government

गुजरात: राज्य की पहली ट्रांसजेंडर महिला अलीशा पटेल को मिला पहचान पत्र

Sun, 25 Jul 2021 06:10 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 25 Jul 2021 06:10 AM IST
सार

अलीशा को हमेशा से यह लगता था कि वह अंदर से एक महिला है। जब वह 12 साल की थी उसे लड़कों के शॉर्ट्स पहनने के बजाय, स्कूल की वर्दी में लंबी स्कर्ट पसंद थी लेकिन कभी किसी को बताया नहीं।

विज्ञापन
Alisha Patel a transwoman from Gujarat gets recognized by the State government
अलीशा पटेल - फोटो : ani

विस्तार

गुजरात की अलीशा पटेल नए नियमों के अनुसार गुजरात सरकार द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली राज्य की पहली ट्रांस महिला बन गई हैं। संदीप जो चार दशकों से आंतरिक उथल-पुथल को झेल रहा था, आखिरकार उसे अब कामयाबी मिली है। अब उसकी पहचान अलीशा पटेल के रूप में है। 
विज्ञापन


अलीशा ने बताया कि जेंडर डिस्फोरिया का निदान होने के बाद परिवर्तन प्रक्रिया में मुझे तीन साल लगे और आठ लाख रुपये खर्च करने पड़े। मैं अब एक महिला के रूप में अपना जीवन खुशी से जी रही हूं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए पुनर्जन्म की तरह है।
विज्ञापन

 

अलीशा पटेल को स्कूल में, कॉलेज में और अपने ऑफिस में भी भेदभाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आंतरिक संघर्ष के बीच, मेरे परिवार के समर्थन और मनोचिकित्सक द्वारा परामर्श ने मुझे यह महसूस करने में मदद की कि मुझे लिंग डिस्फोरिया है। 



सूरत के जिला सामाजिक रक्षा अधिकारी लालजी पटेल ने कहा कि पहले, ट्रांसजेंडर या ट्रांस महिला का पहचान प्राप्त करना एक लंबी प्रक्रिया थी। लेकिन अब यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए आसानी से हो गया है। अलीशा राज्य की पहली ट्रांस महिला हैं जिन्हें यह प्रमाण पत्र मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed