फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aligarh Muslim University Students Union elections nomination today

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन आज

Thu, 25 Oct 2018 06:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 25 Oct 2018 06:53 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Muslim University Students Union elections nomination today

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का नगाड़ा बज चुका है। महासंग्राम में किस्मत अजमाने के लिए करीब 82 छात्र नेता मैदान में ताल ठोकने की तैयारी में हैं। आज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कैबिनेट मेंबर के अतिरिक्त कोर्ट सदस्य पद के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। जनशक्ति का प्रदर्शन कर कैंपस में लहर पैदा करने की कोशिश में हर प्रत्याशी जुटे हैं। अध्यक्ष पद के लिए जिन छह छात्र नेताओं के नाम पर नामांकन फार्म गए हैं, उसमें हम्जा जिलानी, एम सलमान इम्तियाज, मो. गजनवी, वसीम अहमद, मो. अशरफ एवं मो. अलाउद्दीन शामिल हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए यासिन गाजी एवं जैद शेरवानी आदि नामांकन फार्म ले गए हैं। 

विज्ञापन


सचिव पद के लिए तीन नामांकन फार्म गए हैं। एएमयू छात्र संघ में 10 कैबिनेट सदस्य होते हैं, जिसके लिए 37 नामांकन फार्म गए हैं। वहीं कोर्ट के 12 पद के विरुद्ध 30 फार्म गए हैं। नामांकन को देखते हुए यूनियन हॉल के पास बैरिकेडिंग कर दी गयी है। दीवालों की रंगाई-पुताई का काम अंतिम चरण में है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरउद्दीन ने कोर कमेटी के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। 
विज्ञापन


कुलपति की मौजूदगी में आयोजित एक अलग बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी के अतिरिक्त रजिस्ट्रार, कंट्रोलर, डीएसडब्लू, डीन्स, प्रॉक्टर एवं तमाम हॉलों के प्रवोस्ट आदि शामिल हुए और शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव कराने की रणनीति पर विचार किया गया। प्रॉक्टोरियल टीम भी चौकन्ना हो गया है और हॉलों तथा कैंपस में चेकिंग एवं पेट्रोलिंग आदि का कार्य बढ़ा दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरउद्दीन ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची तैयार है। हालांकि डीन्स आफिस से अभी यूनियन हॉल नहीं पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed