{"_id":"5b22040e4f1c1bb16e8b7c37","slug":"aligarh-muslim-university-issued-a-notice-to-student-for-drinking-alcohol-at-iftaar-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफ्तार में शराब पीना एएमयू छात्रा को पड़ा महंगा, कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इफ्तार में शराब पीना एएमयू छात्रा को पड़ा महंगा, कारण बताओ नोटिस जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की एक छात्रा को रोजा इफ्तार में शराब पीने पर प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में अधिकारियों ने छात्रा से इफ्तार में शराब पीने को लेकर कई सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इससे जुड़ा एक वीडियो भी फेसबुक पर वायरल हो चला है। वीडियो में एएमयू की छात्रा को रोजा इफ्तार के वक्त शराब पीते हुए देखा जा रहा है। कथित तौर पर यह घटना दस दिन पहले दिल्ली में हुई थी, जहां छात्रा अपने दोस्तों से मिलने गई थी, इसमें दो विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र भी हैं। छात्रा एएमयू से स्नातक की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
चूंकि यह धार्मिक भावनाओं जुड़ा एक संवेदनशील मामला है इसलिए प्रॉक्टर कार्यालय ने लड़की को मंगलवार को कारण बताओ नोटिस भेजा है। बता दें कि यदि प्रशासन को उसका जवाब संतोषजनक नहीं लगता है, तो अनुशासनात्मक समिति छात्रा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर सकती है। इस मामले में पीआर प्रभारी एम सैफी ने बताया कि छात्रा को जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है।
विज्ञापन
सैफी ने यह भी कहा कि वीडियो में छात्रा को पूरी तरह से बियर पीते हुए देखा गया, जबकि उसके दोस्त कथित रूप से एक धार्मिक नारा लगा रहे थे। हालांकि विश्वविद्यालय ने अभी तक छात्रा की पहचान नहीं की है।