फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alice Wells says visit offer opportunity to hear more on developments with CAA, internet service

अमेरिकी राजनयिक ने कश्मीर में इंटरनेट बहाली पर जताई खुशी, कहा- भारत यात्रा से समझा सीएए

Sat, 25 Jan 2020 10:28 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 25 Jan 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Alice Wells says visit offer opportunity to hear more on developments with CAA, internet service
अमेरिकी राजनयिक एलिस वेल्स (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

दक्षिण और केंद्रीय एशियाई मामलों के लिए अमेरिका की मुख्य राजनयिक एलिस वेल्स इन दिनों दिल्ली की यात्रा पर हैं। उन्होंने अपनी यात्रा को लेकर कहा कि इसे उन्हें भारत के नागरिकता संशोधन कानून को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। इसेक अलावा उन्होंने कश्मीर मे इंटरनेट सेवा की बहाली पर प्रसन्नता जताई 

विज्ञापन


एलिस वेल्स ने कहा, 'यात्रा ज्यादा सुनने और समझने का मौका देता है। खासतौर से भारत के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जिसे लेकर देश जबरदस्त  तरीके से लोकतांत्रिक समीक्षा के दौर से गुजर रहा है। फिर चाहे वह विपक्ष के द्वारा सड़कों पर हो, मीडिया में हो या अदालतों में।'  
विज्ञापन


वेल्स ने कश्मीर को लेकर कहा, 'कश्मीर में इंटरनेट सेवा की आंशिक बहाली जैसे वृद्धिशील कदमों को देखकर प्रसन्न हूं। हम लगातार सरकार से अनुरोध करेंगे कि वह हमारे राजनयिकों को नियमित पहुंच की अनुमति दें और बिना किसी आरोप के हिरासत में लिए गए राजनीतिक नेताओं को रिहा करने के लिए तेजी से कदम बढ़ाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले 12 जनवरी को वेल्स ने 15 देशों के राजनयिकों की जम्मू-कश्मीर यात्रा को महत्वपूर्ण कदम करार देते हुए इंटरनेट पर पाबंदी और नेताओं की हिरासत पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि इससे क्षेत्र में स्थिति सामान्य होगी। 


उन्होंने एक ट्वीट में कहा था कि वह भारत में अमेरिकी राजदूत तथा अन्य विदेशी राजनयिकों की जम्मू-कश्मीर यात्रा पर बारीकी से नजर रखी हुई हैं। यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हम नेताओं, लोगों को हिरासत में लिए जाने और इंटरनेट पर प्रतिबंध से चिंतित हैं। हमें उम्मीद है कि स्थिति सामान्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed