फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   26/11 Mumbai attack: Tahawwur Rana may spill beans on LeT, NIA tells Delhi court News In Hindi

Mumbai Terror Attack: 'लश्कर के आतंकी साजिशों से जुड़े बड़े खुलासा कर सकता है राणा', एनआईए का बड़ा दावा

Thu, 01 May 2025 06:25 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 01 May 2025 06:25 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 26/11 मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा को लेकर एक बड़ा दावा किया है। एजेंसी का मानना है कि तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ बेहद जरूरी है, क्योंकि वह लश्कर-ए-तैयबा और उसकी भविष्य की आतंकी योजनाओं के बारे में अहम जानकारी दे सकता है।

विज्ञापन
26/11 Mumbai attack: Tahawwur Rana may spill beans on LeT, NIA tells Delhi court News In Hindi
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

26/11 मुंबई हमले का आरोपी तबव्वुर राणा इन दिनों राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हिरासत में है। इसी सिलसिले में गुरुवार को एनआईए ने बड़ा बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि मुंबई आतंकी हमले (26/11) के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ बेहद जरूरी है, क्योंकि वह लश्कर-ए-तैयबा और उसकी भविष्य की आतंकी योजनाओं के बारे में अहम जानकारी दे सकता है। बता दें कि एनआईए ने 28 अप्रैल को दिल्ली की एक विशेष अदालत में राणा की हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद अदालत ने राणा की हिरासत 12 दिन के लिए बढ़ा दी थी।

विज्ञापन

अहम जानकीर दे सकता है राणा
एनआईए ने कोर्ट को बताया कि राणा भारत में आतंकी हमलों की साजिश में शामिल है और उसके जरिए लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क और हाफिज सईद जैसे आरोपियों से जुड़ी जानकारियां मिल सकती हैं। एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैली हुई है, इसलिए हिरासत जरूरी है। हालांकि, राणा ने यह शिकायत की कि उससे हर दिन 20 घंटे तक पूछताछ की जा रही है, लेकिन एनआईए ने सफाई दी कि उसकी सेहत का ध्यान रखते हुए पूछताछ नियम और सावधानीपूर्वक की जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- आतंकियों को अमित शाह की चेतावनी: 'चुन-चुन कर जवाब मिलेगा'; 27 नागरिकों की जान लेकर लड़ाई नहीं जीते दहशतगर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तहव्वुर राणा की भारत वापसी
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पर 2008 में हुए आतंकी हमलों की साजिश रचने वाले तहव्वुर राणा को हाल ही में भारत ले आया गया था। फिलहाल वह एनआईए की हिरासत में है। भारत पिछले 17 वर्षों से राणा और उसके साथी डेविड कोलमैन हेडली के प्रत्यर्पण की कोशिश में लगा था, जो कि 2009 में ही अमेरिका में गिरफ्तार हुए थे।


ये भी पढ़ें:- Rajnath Singh: अमेरिकी रक्षा मंत्री को राजनाथ सिंह ने किया फोन, जानिए किन मुद्दों पर हुई बातचीत

हालांकि हेडली के मामले में भारत को फिलहाल खास सफलता नहीं मिली है, लेकिन तहव्वुर राणा के मामले में अमेरिका की निचली अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के दावों को मानते हुए उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed