फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alert: There may be rain in Odisha, IMD issued alert, fishermen are advised to return to the coast

अलर्ट: ओडिशा में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मछुआरों पर तट पर लौटने की सलाह

Wed, 22 May 2024 03:10 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Wed, 22 May 2024 03:10 PM IST
सार

भारत मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण मौसम में भारी बदलाव आ सकता है। 

विज्ञापन
Alert: There may be rain in Odisha, IMD issued alert, fishermen are advised to return to the coast
बारिश प्रतीकात्मक - फोटो : बारिश

विस्तार

भारत मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के कारण मौसम में भारी बदलाव आ सकता है। मछुआरों को वापस तट पर लौटने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


भारत मौसम विभाग ने सूचना जारी की कि उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। 24 मई की सुबह तक दबाव में बदल जाएगा। उन्होंने कहा "बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के तहत, एक कम दबाव का क्षेत्र बना है।
विज्ञापन


आईएमडी ने 24 मई से बालासोर जिले के अलग-अलग स्थानों में 7 सेमी से 11 सेमी तक भारी वर्षा और अन्य उत्तरी ओडिशा जिलों में मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

मछुआरों को लौटने की सलाह
मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी कि वे 23 और 24 मई को समुद्र में न जाएं। उन्होंने कहा कि समुद्र की स्थिति बहुत खराब होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि समुद्र में गए मछुआरे 23 मई तक तट पर लौट आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा का रुख भी बदला
आईएमडी ने कहा कि 22 मई को दक्षिण बंगाल की खाड़ी में हवा की गति 35-45 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जो कि यह धीरे-धीरे बढ़कर मध्य और निकटवर्ती दक्षिण खाड़ी में 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 24 मई की सुबह से 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तरी बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों तक फैल जाएगा। साथ ही 25 मई तक उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के उत्तर-पश्चिम और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैल जाएगा। 


प्रशासन को किया सतर्क
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने सभी जिला कलेक्टरों को लिखे पत्र में कहा कि 24 और 25 मई के दौरान उत्तरी ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने जिला कलेक्टरों से जिला प्रशासन को सतर्क रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed