फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   alert for terror attack by pakistan is new root for relation in indo pak

पाक की चेतावनी से रिश्तों में आया नया 'अलर्ट'

Mon, 07 Mar 2016 06:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 06:31 AM IST
सार

  • पाक ने जारी किया था आतंकी अलर्ट
  • रिश्तों में जुड़ी नई परत
  • कुछ दिनों में पाक से आएगी एसआईटी टीम

विज्ञापन
alert for terror attack by pakistan is new root for relation in indo pak
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पाकिस्तान की ओर से जारी किए गए सुरक्षा एलर्ट के बाद दोनों मुल्कों के रिश्ते नए रास्ते की ओर बढ़ रहे हैं क्योंकि यह बहुत ही दुर्लभ संयोग है। यदि पाकिस्तान की से आने वाला कोई और आतंकी हमला भारत में होता तो दोनों के रिश्ते और भी ज्यादा कठिन दौर में पहुंच जाते और मौजूदा मोदी सरकार को देश का भारी दबाव सहना पड़ता।

विज्ञापन


बीते साल 6 दिसंबर को जब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और विदेश सचिव एस. जयशंकर अपने-अपने समकक्षों नासिर खान जंजुआ और एजाज अहमद से मिले थे तो दोनों देशों की ओर से सहमति जताई गई थी कि वो सुरक्षा और आतंकवाद पर बातचीत जारी रखेंगे।
विज्ञापन


पाक के इस कदम को उफा में हुई दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात और फिर प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिना किसी सूचना के पाक पीएम नवाज शरीफ के जन्मदिन पर पहुंच जाना, दोनों मुल्कों के रिश्ते में एक नया अध्याय जोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक को करनी होगी विश्वसनीय कार्रवाई

alert for terror attack by pakistan is new root for relation in indo pak

हालांकि पठानकोट सरीखी घटनाओं ने कुछ उम्मीदों पर पानी फेरने और आतंक को बातचीत से अलग करने का प्रयास किया गया था। लेकिन दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकारों ने बातचीत बंद नहीं की।
 

इतना ही नहीं जब अजीत डोवाल अन्यथा कोई भी भारतीय अफसर उस विषय पर बात करने को तैयार नहीं था उस समय पाक पीएम नवाज शरीफ के विदेश नीति सलाहकार सरताज अजीज ने ऑन रिकॉर्ड कहा कि उन्हें भारत से सुराग मिले हैं और भारत की ओर से दिए गए मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस कराया और मसूद अजहर को भी कारावास में डाला।


सरताज अजीज ने बीते हफ्ते इस बात की घोषणा भीकी थी कि  पाकिस्तान की एक टीम अगले कुछ दिनों के भीतर पठानकोट आकर मामले की जांच करेगी। पाक के इस दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय भी आने वाले प्रतिनिधिमंडल संरचना की जानकारी बनाए रखी है। पाक के लिए भारत जाने वाला प्रतिनिधिमंडल खासा मायने रखता है। पाकिस्तानी अधिकारियों को भी विश्वसनीय कार्रवाई करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed