फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alarming situation doctors from medical colleges committing suicide work pressure or something else

चिंताजनक: छह माह में मेडिकल कॉलेजाें के 12 डॉक्टरों ने की आत्महत्या, काम का दबाव या समस्या कुछ और?

Himanshu Mishra हिमांशु अरविंद मिश्र
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
Alarming situation doctors from medical colleges committing suicide work pressure or something else
डॉक्टर दबाव से जूझ रहे (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
काम के बोझ और रैगिंग के कारण इस साल मार्च से 24 सितंबर के बीच देश के 11 मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में 12 पीजी रेजिडेंट, जूनियर डॉक्टर एवं मेडिकल छात्रों ने आत्महत्या की है।  इनमें दो-दो मामले चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 और सूरत के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने ड्यूटी के कारण नींद पूरी न होने की बात कही
इन आत्महत्याओं के पीछे 30-40 घंटे की लगातार ड्यूटी, पढ़ाई का दबाव, रैगिंग की घटना बताई जा रही है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने पिछले दिनों 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 1,260 रेजिडेंट डॉक्टरों पर अध्ययन किया था। इनमें 87.8 फीसदी डॉक्टरों ने ड्यूटी के कारण नींद पूरी न होने की बात कही।
विज्ञापन


इलाज करने वाले डॉक्टर बदहाल अवस्था में
61.8 फीसदी ने लगातार 36 घंटे से ज्यादा काम करने की शिकायत की। 16.7 फीसदी डॉक्टरों ने आत्महत्या के विचार आने की बात कही। 67.2 फीसदी डॉक्टरों में मध्यम और 13% में उच्च तनाव पाया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. ध्रुव ने कहा, दुर्भाग्य है कि दूसरों का इलाज करने वाले डॉक्टर बदहाल अवस्था में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed