फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Al Isa met PM Modi head of the World Muslim League said India preferring the constitution

पीएम मोदी से मिले अल ईसा: विश्व मुस्लिम लीग के प्रमुख बोले- भारत हिंदू बहुल देश, संविधान को तरजीह

Wed, 12 Jul 2023 06:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 12 Jul 2023 06:57 AM IST
सार

खुसरो फाउंडेशन की तरफ से दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में अल-ईसा ने मंगलवार को भारत के ज्ञान और संविधान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, भारतीय ज्ञान ने दुनिया भर में मानवता, शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में बड़ा योगदान दिया है।

विज्ञापन
Al Isa met PM Modi head of the World Muslim League said India preferring the constitution
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम संगठनों में शामिल विश्व मुस्लिम लीग के प्रमुख मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-ईसा ने कहा कि भारत शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की शानदार मिसाल है। दुनिया को भारत से शांति के बारे में सीखना चाहिए।

विज्ञापन

खुसरो फाउंडेशन की तरफ से दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में अल-ईसा ने मंगलवार को भारत के ज्ञान और संविधान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, भारतीय ज्ञान ने दुनिया भर में मानवता, शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में बड़ा योगदान दिया है। सह-अस्तित्व इसका बेहद अहम हिस्सा है। भारतीय समाज की विविधता व शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व केवल शब्दों तक सीमित नहीं है। इस्लाम के उदारवादी पक्ष को प्रचारित करने वाले संगठन के प्रमुख अल-ईसा ने दुनिया में विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद और शांति-भाईचारा स्थापित करने के लिए भारत और लीग के बीच मजबूत सहयोग की भी वकालत की। 

विज्ञापन

भारतीय मुसलमानों को हिंदुस्तानी होने का गर्व
मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-ईसा ने कहा कि भारत एक हिंदू बहुल राष्ट्र है। फिर भी इसका संविधान धर्मनिरपेक्ष है। दुनिया में नकारात्मक विचार फैलाए जा रहे हैं। हमें एकसमान मूल्यों को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए। अल-ईसा ने कहा कि सभी जाति-धर्मों व वर्गों को समान अधिकार देने व एकजुट रखने वाला भारतीय संविधान पवित्र है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भारतीय मुस्लिमों से मुलाकात हुई, तो जाना कि उन्हें अपने संविधान, राष्ट्र व उस भाईचारे पर गर्व है, जिसे वे अन्य वर्गों के साथ साझा करते हैं। उन्हें खुद के हिंदुस्तानी होने पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed