{"_id":"5bfbdcd1bdec22417e300309","slug":"akshardham-temple-terror-attack-accused-mohammed-farooq-shaikh-arrested-by-crime-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात : अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले का आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात : अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले का आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले का आरोपी मोहम्मद फारूक शेख गिरफ्तार
- फोटो : ANI
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले के आरोपी मोहम्मद फारूक शेख को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वह पिछले 16 साल से फरार चल रहा था। वह इस दौरान दुबई में रह रहा था और आज अपने रिश्तेदारों से मिलने अहमदाबाद एयरपोर्ट आया हुआ था, जहां उसे क्राइम ब्रांच के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Gujarat: Accused Mohammed Farooq Shaikh in 2002 Akshardham Temple attack arrested by Ahmedabad Crime Branch from Ahmedabad Airport pic.twitter.com/R5NbGc3K0X
— ANI (@ANI) November 26, 2018विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 24 सितंबर, 2002 को गुजरात के गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर परिसर में स्वचालित हथियारों और ग्रेनेड से लैस आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था। इस हमले में 32 श्रद्धालु मारे गए थे। इसके अलावा तीन कमांडो और एक कांस्टेबल शहीद हुए थे।
विज्ञापन
पोटा अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन को मौत की सजा और एक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के इस फैसले पर मुहर लगाई थी लेकिन मई, 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने सभी दोषियों को आरोपमुक्त करते हुए बरी कर दिया। इस मामले की जांच करने वाली एजेंसी को लापरवाही बरतने के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए शीर्ष अदालत ने कहा था कि आरोपियों को दोषी साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। अभियोजकों ने दावा किया था कि आरोपियों में से कुछ के जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए ताइबा जैसे आतंकी संगठनों से संबंध थे, लेकिन इसे वे अदालत में प्रमाणित नहीं कर पाए।