फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   akhilesh yadav targets modi in siddhrth nagar rally

अखिलेश का पलटवार- 'आप भी तो नकल करते हैं मोदी जी'

Sat, 25 Feb 2017 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav targets modi in siddhrth nagar rally
अखिलेश यादव

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के लिए सिद्धार्थनगर पहुंचे। अखिलेश यादव ने रैली में बीजेपी और मोदी पर जमकर वार किए। उन्होंने प्रधानमंत्री के नकल वाले बयान पर भी निशाना साधा और कहा कि आप भी तो दूसरों की नकल करते हो, तभी तो लाखों के कपड़े पहनते हो। 

विज्ञापन


नकल वाले बयान पर घेरा
अखिलेश ने कहा कि मोदी जी सिर्फ मन की बात करते हैं, काम की बात नहीं करते। अखिलेश ने कहा आप (मोदी) कह रहे हैं सब नकल से पास हो रहे हैं, बताओ जब पास होना होता है तो थोड़ी बहुत नकल कौन नहीं करता। थोड़ी-बहुत सब कर लेते हैं। प्रधानमंत्री जी, आप भी तो नकल कर रहे हो दूसरी चीजों की। हम तो पढ़ाई की नकल कर रहे हैं, बताओ कपड़े पहनने की नकल कौन कर रहा है। लाखों रुपये के कपड़ों की नकल कौन कर रहा है।
विज्ञापन


उज्जवला योजना और नोटबंदी पर वार
अखिलेश यादव ने आगे कहा मोदी जी कहते हैं उन्होंने गरीबों का चूल्हा दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि चूल्हा तो दिया पर ये भी तो बताओ की सिलिंडर कितने का कर दिया। अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री से कहा कि मोदी ने इतने भाषण दिए यूपी में लेकिन एक में भी नोटबंदी का फायदा नहीं बताया। अखिलेश ने कहा कि रुपया काला-सफेद नहीं होता, लेन-देन काला-सफेद होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने पूछा कि प्रधानमंत्री और भाजपा के लोग बताएं कि उन्होंने जनता की भलाई के कौन सा काम किया है। अखिलेश यादव ने नोटबंदी को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि मोदी जी जहांं चाहें समाजवादी पार्टी के लोग वहां बहस करने को तैयार हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग जब भी मुंह खोलते हैं, जहर निकालते हैं। ये भाईचारे पर भी प्रश्न लगाना चाहते हैं। वहीं, मायावती पर भी अखिलेश यादव ने निशाना साधा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed