{"_id":"5aa9f82d4f1c1ba8758b566a","slug":"akhilesh-yadav-met-mayawati-she-sent-mercedes-to-fetch-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने आया बुआ-बबुआ का प्यार, अखिलेश यादव के लिए मायावती ने भेजी मर्सिडीज ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सामने आया बुआ-बबुआ का प्यार, अखिलेश यादव के लिए मायावती ने भेजी मर्सिडीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी उपचुनावों में जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने पहुंचे। यह मुलाकात मायावती के आवास पर बुधवार को हुई। मायावती ने अखिलेश यादव के लिए काले रंग की मर्सिडीज भेजी।
विज्ञापन
गोरखपुर और फूलपुर में समाजवादी पार्टी की जीत के बाद अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और फिर अपने घर की ओर रवाना हुए। सूत्रों के मुताबिक एक सीनियर बसपा नेता ने अखिलेश से मुलाकात की और उन्हें जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
जिसके बाद अखिलेश ने बसपा प्रमुख मायावती से बात की और उनसे मिलने की बात कही। मायावती ने विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित अखिलेश के आवास पर काले रंग की मर्सिडीज भेजी। आपको बता दें कि मायावती का आवास माल एवेन्यू बरेली में है जोकि अखिलेश के घर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक बसपा के राष्ट्रीय सचिव सतीश चंद्र मिश्रा और सांसद अशोक सिद्धार्थ की वजह से अखिलेश और मायावती की मुलाकात हुई। बसपा के इन दोनों नेताओँ ने अखिलेश और मायावती की मुलाकात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शाम 7 बजे काली मर्सिडीज में अखिलेश का काफिला मायावती के घर पहुंचा। हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सूत्रों ने बताया कि अखिलेश ने सपा उम्मीदवारों के समर्थन के लिए मायावती को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे मुलाकात हुई।