{"_id":"61a22a8f0734f4426c633323","slug":"akhilesh-yadav-in-controversies-yogi-s-statement-on-ram-temple-mayawati-and-priyanka-s-taunt-on-up-government-read-5-big-news-related-to-politics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी की आज की सियासी हलचल: विवादों में अखिलेश यादव, विपक्ष पर योगी का बड़ा बयान, पढ़ें राजनीति से जुड़ी 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी की आज की सियासी हलचल: विवादों में अखिलेश यादव, विपक्ष पर योगी का बड़ा बयान, पढ़ें राजनीति से जुड़ी 5 बड़ी खबरें
Sat, 27 Nov 2021 06:24 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 27 Nov 2021 06:24 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानों का खेल जारी है। हर नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहा है। इन बयानों की वजह से विवाद भी होने लगे हैं। जिन्ना के बाद अब अखिलेश यादव के नए बयान ने हंगामा खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और मायावती। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अहम रहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में जनसभा को संबोधित किया। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हरदोई और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने महोबा में रैली की। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहीं। सभी ने अलग-अलग तरह से एक-दूसरे पर राजनीतिक निशाना साधा। पढ़िए दिनभर उत्तर प्रदेश की राजनीति में क्या हुआ?
विज्ञापन
1. योगी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
गोंडा में कटरा के मैजापुर चीनी मिल में 450 करोड़ के एथनॉल प्लांट का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
कहा- भाजपा सरकार किसानों की तरक्की और बिना भेदभाव के सभी की खुशहाली का काम करती है। यह पहले भी हो सकता था, लेकिन साल 2017 के पहले पर्व और त्योहार पर दंगे होते थे। अब पर्व व त्योहार पर शांति है, आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा गया। पर्व व त्योहार को लोगों ने पूरे उत्साह से मनाया। लेकिन जो ये दंगाई हैं, जिन्ना के अनुयायी हैं, ये गन्ने की मिठास को क्या समझ पाएंगे।
योगी यहीं नहीं रूके। उन्होंने राम मंदिर का भी मुद्दा उठाया। बोले- श्री अयोध्या जी में भव्य राम मंदिर का निर्माण पहले भी हो सकता था। आखिर किसने रोका था कांग्रेस, बबुआ और बुआ को?
पढ़िए पूरी खबर

2. फिर विवादों में अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं। शनिवार को वह कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को घेरने के चक्कर में खुद घिर गए। उन्होंने प्रयागराज के फाफामऊ में दलित के घर हुई चार हत्याओं का मामला ट्विटर पर उठाया। हालांकि, उन्होंने अपने ट्वीट में जिले का नाम प्रयागराज लिखने की बजाय इलाहाबाद लिखा। इसी को लेकर सोशल मीडिया के यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
अखिलेश यादव ने लिखा- 'इलाहाबाद के फाफामऊ में दबंगों के द्वारा 4 दलितों की हत्या दलित विरोधी भाजपा सरकार पर एक और बदनुमा दाग है। घोर निंदनीय! उम्मीद है ये अपराधी बिना चश्मे के भी दिख जाएंगे...।' यूजर्स का कहना है कि अखिलेश यादव को प्रयागराज नाम का सम्मान करना चाहिए। इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।

3. अखिलेश ने लखीमपुर कांड की तुलना जलियांवाला बाग से की
अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के भरावन विकास खंड में समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की संयुक्त जनसभा हुई। इस मौके पर अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा पर निशाना साधा।
अखिलेश ने लखीमपुर कांड की तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से की। कहा कि भाजपा को तो सिर्फ जीब और जीप चलाना आता है। अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग कांड में तो सामने से गोलियां चलाईं थीं लेकिन भाजपा ने तो पीछे से किसानों पर जीप चलवा दी।
अखिलेश यहीं नहीं रूके। आगे उन्होंने कहा, भाजपा के राज में सबकुछ बर्बाद हुआ है। संडीला के लड्डू तक का कारोबार बंद हो गया है। लोग रोजगार को तरस रहे हैं। लोग बदलाव चाहते हैं। एक रंग वाले लोग देश में कैसे खुशहाली लाएंगे। सपा ने सब रंग जोड़े हैं और गुलदस्ता बनाया है। लाल-पीला झंडा देखकर दिल्ली और लखनऊ वाले लाल-पीले हो रहे हैं।

4. प्रियंका बोलीं, मोदी-योगी झूठे वादे करते हैं
प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महोबा जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत साफ नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी मंच से झूठे वादे करते हैं। देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बढ़ी महंगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अपराध दिनों-दिन बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। उन्हें अपनी लड़ाई खुद ही लड़नी होगी।
पढ़िए पूरी खबर
पढ़िए पूरी खबर
5. योगी सरकार पर मायावती का तंज
मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा पर तंज कसा।
- फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने प्रयागराज में दलित और उसके परिवार की हुई हत्या का मामला उठाया। योगी सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने दो ट्वीट किए। लिखा- 'यूपी के प्रयागराज में अभी हाल ही में दबंगों द्वारा एक दलित परिवार के चार लोगों की निर्मम की गई हत्या अति-दुःखद व शर्मनाक। यह घटना भी सरकार की लचर कानून-व्यवस्था को दर्शाती है। ऐसा लगता है कि इस मामलें में भाजपा भी अब सपा सरकार के ही नक्शेकदम पर चल रही है।'
मायावती ने आगे लिखा, 'प्रयागराज में दबंगों का जबरदस्त आतंक है, जिसके कारण ही यह घटना भी हुई है। बीएसपी की मांग है कि सरकार सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे।'
मायावती ने आगे लिखा, 'प्रयागराज में दबंगों का जबरदस्त आतंक है, जिसके कारण ही यह घटना भी हुई है। बीएसपी की मांग है कि सरकार सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे।'