{"_id":"58b2b9a24f1c1bbc56830997","slug":"akhilesh-yadav-addresses-public-rally-in-kushinagar-for-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव का मायावती पर हमला, भरोसा मत करना हर जगह पत्थर की मूर्तियां लगा देंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अखिलेश यादव का मायावती पर हमला, भरोसा मत करना हर जगह पत्थर की मूर्तियां लगा देंगी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Feb 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav
- फोटो : Akhilesh yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचवें चरण के मतदान से पहले ही छठे चरण के लिए चुनावी घमासान तेज हो गया है। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छठे चरण के चुनाव प्रचार के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अखिलेश यादव कुशीनगर के हाटा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जनसभा में मौजूद भारी भीड़ को देखते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जोश और उत्साह बता रहा है कि इस बार यूपी में साइकिल चलने वाला है।
बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने महाराज गंज में एक रैली को संबोधित किया था। यहां उन्होंने बीजेपी और बीएसपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मोदी ने नोटबंदी कर देश को आर्थिक रूप से धोखा दिया है। वहीं, मायावती को लेकर उन्होंने कहा कि जब वो भाषण पढ़ती हैं तो आधे से ज्यादा लोग सो रहे होते हैं।
नीचे पढ़ें अखिलेश के भाषण की मुख्य बातें -
- भाजपा के लोगों ने अच्छे दिन के बहाने लोगों से बचत भी निकलवा ली।
- नोटबंदी में जिन लोगों को तकलीफ हुई, बीजेपी ने उनकी कोई मदद नहीं की, जबकि हमने 2 लाख रुपये पहुंचाए।
- नोटबंदी कर बीजेपी ने पूरी अर्थव्यवस्था चौपट कर दी।
- प्रधानमंत्री जी सिर्फ मन की बात करते हैं, हम तो पूछते बताओ प्रधानमंत्री जी मन की बात कब करोगे।
-गन्ना किसानों का भुगतान कराने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।
-सावधान रहना इन बीजेपी वालों से, ये विदेश से गेहूं और दाल मंगाने का काम कर रहे हैं, ऐसा हुआ तो सोचो किसानों का क्या होगा।
- हमने रमजान, दिवाली, होली और क्रिसमस सब पर बिजली दी है।
- मोदी के नकल वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, मोदी जब यूपी में कहीं कोई परीक्षा ही नहीं हो रही तो नकल कैसे हो सकती है
- हम श्मशान, कब्रिस्तान नहीं लैपटॉप और स्मार्टफोन के जरिए युवाओं को आगे ले जाना चाहते हैं
- प्रधानमंत्री जी कहते हैं सपा वाले थाने चला रहे हैं, उन्हें किसी ने 100 नंबर की सुविधा के बारे में बताया ही नहीं
- मायावती पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, कहने को तो हमारी बुआ हैं लेकिन सावधान रहना बीजेपी वालों से कभी भी रक्षाबंधन मना सकती हैं
- उनका (मायावती) भरोसा मत करना, यूपी में हर जगह स्मारक, पत्थर और मूर्तियां लगा देंगी